{"_id":"6aba4c48d52a133c7403e1df","slug":"video-national-rocketball-championship-held-in-jhajjar-winning-players-honored-with-awards-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में नेशनल रॉकेटबाल चैंपियनशिप, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में नेशनल रॉकेटबाल चैंपियनशिप, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
झज्जर के तकशिला विद्यापीठ स्कूल में 14वीं राष्ट्रीय रॉकेटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में तमिलनाडु ने प्रथम, पश्चिम बंगाल ने द्वितीय और हरियाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पंजाब ने प्रथम, तमिलनाडु ने द्वितीय और पुडुचेरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के सम्मान समारोह में यादव सभा के जिला प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी वीरेंद्र दरोगा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। अध्यक्ष मास्टर लाल जितेंद्र सिंह, वीटा प्लांट के चेयरमैन रामनिवास यादव और पूर्व सरपंच रतनलाल यादव ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र दरोगा के साथ इनाम वितरण में सहयोग किया।
वीरेंद्र दरोगा ने कहा कि आज झज्जर जिले से लगातार प्रतिभावान खिलाड़ी निकल रहे हैं। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराता है।
उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ खेल में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने से भविष्य में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
समारोह में हरियाणा के सचिव अमित शर्मा, तकनीकी सचिव गुरप्रीत अरोड़ा , अध्यक्ष मास्टर लाल जितेंद्र सिंह, नॉर्थ जोन सचिव संजय सहारण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।