{"_id":"6aaf811e41d58d5d430e08ba","slug":"video-message-of-a-healthy-society-conveyed-through-the-swasth-kadam-yatra-in-beri-jhajjar-villagers-urged-to-join-the-campaign-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में स्वस्थ कदम यात्रा के जरिए स्वस्थ समाज का संदेश, ग्रामीणों से अभियान में जुड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में स्वस्थ कदम यात्रा के जरिए स्वस्थ समाज का संदेश, ग्रामीणों से अभियान में जुड़ने का आह्वान
हरियाणा राज्य परिवहन, झज्जर की ओर से सेवा संकल्प अभियान–स्वस्थ कदम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, फिटनेस, स्वच्छ पर्यावरण, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, ईंधन एवं विदेशी मुद्रा की बचत तथा नशे से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यात्रा का नेतृत्व परिवहन विभाग झज्जर के यातायात प्रबंधक दीपक खत्री ने किया।
यात्रा रविवार को सुबह साढ़े 7 बजे गांगटान से शुरू होकर डीघल, गोच्छी, बेरी पहुंची। बेरी पहुंचने पर बेरी बस स्टैड़ पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का समापन धौड़ गांव में हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों से होते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का संदेश दिया जाएगा।
यातायात प्रबंधक दीपक खत्री ने बेरी बस स्टैड़ पर यात्रियों और कर्मचारियों को सबोंधित करते हुए कहा कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पैदल चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित परिवहन का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जा सकता है।
यात्रा के माध्यम से लोगों को पैदल चलने, नियमित व्यायाम करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसे स्वस्थ समाज और समृद्ध हरियाणा की दिशा में सामूहिक प्रयास बताया। इस मौके पर विभाग की तरफ से चालक प्रशिक्षण स्कूल इंचार्ज ,सोमबीर अहलावत, एसएस सुभाष, स्टैड़ इंचार्ज मुकंद्र, रविंद्र, रिटायर्ड कर्मचारी सुरेंद्र कादयान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।