{"_id":"6ad4ce4906ac3335ff050ec9","slug":"video-jhajjar-former-agriculture-minister-dhankhar-takes-stock-of-procurement-at-jhajjar-mandi-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने लिया झज्जर मंडी में खरीद का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने लिया झज्जर मंडी में खरीद का जायजा
झज्जर। पूर्व कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने रविवार को झज्जर अनाज मंडी में फसल उत्पाद की सरकारी खरीद का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पूर्व मंत्री को बताया कि अब तक एक लाख ,62 हजार ,9 क्विंटल बाजरे की और 32 हजार 763 क्विंटल धान की खरीद हुई है। धनखड़ ने कहा कि किसी भी किसान को मंडी में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने देश में सबसे अच्छी खरीद व्यवस्था हरियाणा में की है। उन्होंने कहा कि खेत में फसल खराब होने पर बीमा या मुआवजा मिलता है
अब हमारी सरकार मंडी में आए अनाज का भी बीमा करवाने की योजना बना रही है, ताकि किसान और आढ़ती को मंडी में बिक्री के लिए आया फसल उत्पाद बरसात या जलभराव से भीगने पर नुकसान न हो।नुकसान होने पर उचित मुवावजा दिया जा सके। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने किसान हित में बीज से बाजार तक की नीति बनाई है। खेती किसानी को जोखिम फ्री बनाया है। पूर्व मंत्री धनखड़ ने कहा कि किसान भाई अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जरूर दर्ज कराते रहें। ताकि किसान हितैषी नीतियों का पूरा लाभ किसान को मिल सके। पूर्व मंत्री ने मंडी में मौजूद किसानों, आढ़तियों और अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।