{"_id":"6ad47c105580922c68018cd6","slug":"video-jwala-ji-temple-gold-umbrella-offering-ashtami-navratri-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां ज्वाला को चढ़ाया एक तोले सोने का छत्र, पंजाब से आए परिवार की मन्नत हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां ज्वाला को चढ़ाया एक तोले सोने का छत्र, पंजाब से आए परिवार की मन्नत हुई पूरी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:28 PM IST
Link Copied
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय अश्विन नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान पंजाब से आए एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मां ज्वाला के चरणों में एक तोले सोने का छत्र अर्पित किया।
श्रद्धालु परिवार ने बताया कि मां ज्वाला के प्रति उनकी गहरी आस्था है। माता रानी की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर करीब एक तोले वजन का सोने का छत्र अर्पित किया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु परिवार को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद परिवार को माता की चुनरी भेंट की गई और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया गया।
नवरात्र के दौरान श्री ज्वालामुखी मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मां ज्वाला के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।