{"_id":"6a79e360da0ae38fe1072bfd","slug":"video-jhajjar-district-level-legal-literacy-competitions-organized-at-dav-police-public-school-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन
झज्जर। शिक्षा विभाग की तरफ से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना, उनमें विधिक जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण झज्जर विशाल ने शिरकत की। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक विषयों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और कानून के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाइट माछरौली के प्राचार्य अनिल श्योराण, उप-जिला शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल, जिला विधिक साक्षरता समन्वयक कृष्ण वशिष्ठ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।