Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
INLD staged a protest against the lathi-charge on students in Delhi; they reached the Mini Secretariat in Jhajjar and submitted a memorandum addressed to the President.
{"_id":"6a63133bd850b2610b0ff7bf","slug":"video-inld-staged-a-protest-against-the-lathi-charge-on-students-in-delhi-they-reached-the-mini-secretariat-in-jhajjar-and-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-president-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली छात्र लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन, झज्जर में लघु सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली छात्र लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन, झज्जर में लघु सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ता झज्जर में सड़कों पर उतर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो के जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इनेलो पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। सतपाल पहलवान ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था,लेकिन आज देश का युवा अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उनका आरोप था कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है l
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।