{"_id":"6ac6485b6ea5f7d9fd0d6d83","slug":"video-former-minister-lays-foundation-stone-for-seva-jyoti-chowk-at-yakubpur-reliance-met-city-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"याकूबपुर रिलायंस मेट सिटी में पूर्व मंत्री ने सेवा ज्योति चौक का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूबपुर रिलायंस मेट सिटी में पूर्व मंत्री ने सेवा ज्योति चौक का किया शिलान्यास
झज्जर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही सेवा ज्योति यात्रा बुधवार शाम याकूबपुर स्थित रिलायंस मेट सिटी पहुंची। यहां पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और डीसी वर्षा खांगवाल ने यात्रा का स्वागत किया और ज्योति मशाल को चौक पर स्थापित किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने मेट सिटी सेक्टर आठ में सेवा ज्योति चौक का पूजा अर्चना कर नमो सेवा ज्योति चौक का शिलान्यास किया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्य रूप से उपस्थित लोगों को सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में सेवा का भाव सदियों से रचा-बसा है। सेवा केवल जरूरतमंद की सहायता करने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सेवा है। सेवा संकल्प अभियान इसी परंपरा को आधुनिक भारत के विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाभर में 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। इस अवसर पर रिलायंस मेट सिटी के निदेशक बल्लभ गोयल, सीईओ मनीष जायसवाल, कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, आंनद सागर, मनीष बंसल, एसडीएम बादली विशाल कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।