{"_id":"6ac63a71329eb6f2040856e5","slug":"video-the-dtp-team-carried-out-a-demolition-drive-in-an-illegal-colony-being-developed-on-two-acres-of-land-in-bamnauli-village-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीटीपी की टीम ने गांव बामनौली में दो एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीपी की टीम ने गांव बामनौली में दो एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार की ओर से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को डीटीपी अंजू के नेतृत्व में गांव बामनौली के राजस्व क्षेत्र में पुलिस बल की मदद से तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। लाइनपार थाना पुलिस की मौजूदगी में विभाग की टीम ने करीब दो एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त किया।
कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बनाए गए चार निर्माणाधीन ढांचे, 13 चारदीवारी तथा आठ डीपीसी को तोड़ा गया। विभाग की टीम ने मौके पर अवैध रूप से विकसित किए जा रहे निर्माण और प्लॉटिंग से संबंधित गतिविधियों पर कार्रवाई की। डीटीपी ने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इससे पहले 29 सितंबर को भी जिला नगर योजनाकार की ओर से बहादुरगढ़ और बरकताबाद के राजस्व क्षेत्रों में कार्रवाई की गई थी। उस दौरान बहादुरगढ़ में 8.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में एक निर्माण, 15 डीपीसी और मिट्टी से बनाई गई सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया था। वहीं बरकताबाद में 1.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में दो डीपीसी और मिट्टी से बनाई गई सड़क नेटवर्क को हटाया गया था।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप है। विभाग की ओर से लोगों से भी बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से वैधता की जानकारी लेने की अपील की गई है।
डीटीपी अंजू ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।