{"_id":"69a7062cee9f136173036383","slug":"video-fire-breaks-out-at-service-centre-of-two-wheeler-showroom-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: टू-व्हीलर शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: टू-व्हीलर शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग
Ankesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:32 PM IST
Link Copied
रोहतक-दिल्ली रोड स्थित टू व्हीलर के सर्विस सेंटर में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शोरूम के अंदर बने सर्विस सेंटर से शुरू हुई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग किन कारणों के चलते लगी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बताया गया है कि शोरूम के अंदर रखे प्लास्टिक और रबड़ के सामान में आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान रोहतक-दिल्ली रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। जिसके चलते यातायात प्रभारी ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटे रहे। बताया गया है कि होली के त्योहार के चलते शाम करीब 4 बजे ही शोरूम बंद कर दिया गया था और सभी कर्मचारी घर जा चुके थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शोरूम मालिक को भी घटना की सूचना दे दी गई है। नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।