{"_id":"67b2e9a4ab1d0afd1a0cc80d","slug":"video-farmers-panchayat-begins-in-mini-secretariat-park-in-jhajjar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में लघु सचिवालय पार्क में किसानों की पंचायत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में लघु सचिवालय पार्क में किसानों की पंचायत शुरू
एचटी लाईन को लेकर झज्जर के लघु सचिवालय में किसान पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हैं। आज इस मामले में किसानों की पंचायत चल रही हैं, जिसमें मुआवजे और एचटी लाइन को लेकर फैसला किया जाएगा।
झज्जर के लघु सचिवालय में पिछले कई दिनों से एचटी लाईन को लेकर धरना दिया जा रहा है। आज वक्ताओं ने कहा कि सरकार हरियाणा भर के किसान को परेशान करने पर तुली हुई है। यहीं वजह है कि हरियाणा के अनेक स्थानों पर किसान मोर्चा लगाकर सरकार के खिलाफ बैठे है और धरना-प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले के किसानों ने भी जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर अवगत करा दिया था और बार-बार संज्ञान में लाने के बावजूद भी जब किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो उसके बाद किसानों को पक्का मोर्चा लगाकर अपना यहां जिला मुख्यालय पर धरना शासन और प्रशासन के खिलाफ शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि हरियाणा की किसान विरोधी सरकार सत्ताशीन होने के बाद से ही किसानाें के विरोध में काम कर रही है। उन्होंने सरकार को उद्योगपतियों के हित की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को तो बढ़ावा दे रही है जबकि किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि जब किसान की जमीन ही नहीं बचेगी तो फिर किसान कैसे बचेगा। सरकार उद्योगपतियों के लिए ही किसानों की जमीन को छीन रहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।