{"_id":"6ae879ccbd33713b67098c94","slug":"video-doctors-remain-engaged-in-caring-for-patients-day-and-night-dr-yashpal-phogat-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स दिन-रात मरीजों की देखभाल में लगे रहते : डॉ. यशपाल फोगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स दिन-रात मरीजों की देखभाल में लगे रहते : डॉ. यशपाल फोगाट
झज्जर।
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा), कल्पवृक्ष हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, सिग्नेचर ग्लोबल के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टरों के लिए रेवाड़ी रोड स्थित निजी गार्डन में "प्री-दिवाली महोत्सव एवं तनाव मुक्ति कार्यक्रम" का आयोजन किया गया।
क्षेत्र में डॉक्टरों की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों को मानसिक तनाव से राहत दिलाना और उन्हें नई ऊर्जा के साथ सेवा कार्य के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान मानसिक शांति और कार्य-जीवन संतुलन (वर्क-लाइफ बैलेंस) पर भी विशेष चर्चा की गई। नीमा के अध्यक्ष डॉ. यशपाल फोगाट ने कहा कि डॉक्टर्स दिन-रात मरीजों की देखभाल में लगे रहते हैं, जिससे उन पर अत्यधिक मानसिक दबाव रहता है। ऐसे आयोजन डॉक्टरों को तनावमुक्त होकर जनसेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने नीमा और कॉर्पोरेट जगत के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने वाले और डॉक्टरों के कल्याण के लिए किए गए इस आयोजन की सराहना की।
कल्पवृक्ष हाउसिंग के सीईओ आनंद यादव और सीओओ अरविंद यादव ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य रक्षकों की सेवा और उनका सम्मान करना बेहद गर्व की बात है। दिवाली सेलिब्रेशन के तहत खेल, गीत-संगीत और नृत्य जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनमें डॉक्टरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माहौल खुशनुमा व तनावमुक्त बना रहा। इसके बाद सुरक्षित वातावरण में आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासचिव डॉ. सुमन विरोदिया, कोषाध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा सहित, आनंद यादव, अरविंद यादव, गजना चौधरी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।