{"_id":"6aeb103ac17545ec070d8933","slug":"video-dc-arrives-in-bahadurgarh-to-hold-a-public-hearing-for-the-convenience-of-the-sub-divisions-residents-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"उपमंडल वासियों की सुविधा के लिए जनसुनवाई करने बहादुरगढ पहुंची डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल वासियों की सुविधा के लिए जनसुनवाई करने बहादुरगढ पहुंची डीसी
नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का घर-द्वार के नजदीक त्वरित समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत डीसी वर्षा खांगवाल बुधवार को बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय के कैंप कार्यालय पहुंचीं और जनसुनवाई के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि बहादुरगढ़ उपमंडल के नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय झज्जर के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन उनके क्षेत्र में ही जनसुनवाई की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
*विभागीय समन्वय से दूर होंगी लोगों की समस्याएं*
जनसुनवाई के दौरान बहादुरगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं। डीसी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल और विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि जिन शिकायतों के समाधान में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। शिकायतों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजने के बजाय उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को समय रहते राहत मिल सके।
*जनसुनवाई से प्रशासन और जनता के बीच मजबूत हो रहा संवाद*
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर देना और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें।
*शहरवासियों ने जताया प्रशासन का आभार*
बहादुरगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों ने डीसी वर्षा खांगवाल द्वारा उनके क्षेत्र में पहुंचकर समस्याएं सुनने की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन की इस व्यवस्था से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके समाधान के लिए सुविधा मिल रही है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ जिला मुख्यालय तक आने-जाने की परेशानी भी कम हो रही है।
*यह अधिकारी रहे मौजूद*
इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, तहसीलदार सुदेश मेहरा सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, संयोजक संजीव सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
------------
फोटो कैप्शन: बहादुरगढ़ लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनतीं डीसी वर्षा खांगवाल।
--------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।