Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crowds of devotees gathered at Mata Bhimeshwari Devi Temple in Jhajjar's Beri on Ashtami; newlywed couples tied knot

झज्जर के बेरी में अष्टमी पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात

Tue, 17 Nov 2026 11:50 AM IST
Naveen Naveen
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:50 AM IST
Crowds of devotees gathered at Mata Bhimeshwari Devi Temple in Jhajjar's Beri on Ashtami; newlywed couples tied knot
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु माता के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह की अष्टमी पर पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। मां के दरबार में अलसुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया, जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया और मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह की अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बेरी शहर चौकी प्रभारी पीएसआई सागर के अनुसार, माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी के दिन हरियाणा, दिल्ली समेत आसपास के राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास अति प्राचीन है। विद्वानों के अनुसार, मां की मूर्ति को पांडु पुत्र भीम पाकिस्तान के हिंगजाल पर्वत से लेकर आए थे। भीम ने मां से कहा कि वह उनके साथ चलेंगी, लेकिन उन्हें अपनी गोद में रखना होगा और जिस स्थान पर उतारेंगे, वह वहीं स्थापित हो जाएंगी। भीम ने मां का कहना माना और गोद में उठाकर युद्ध भूमि की ओर चल पड़ा। जब भीम मां को लेकर बेरी कस्बे से गुजर रहा था, तो लघु शंका के लिए उसे अपनी गोद से उतारना पड़ा। बाद में जब भीम ने मां को उठाने का प्रयास किया, तो वह नहीं उठीं। तभी मां भीमेश्वरी की यहां स्थापना हुई और महाभारत के युद्ध के बाद यहां मंदिर की स्थापना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में काशी विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

17 Nov 2026

नोएडा में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम 'अपने-अपने राम' का समापन

16 Nov 2026

प्रधान संगठन अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर पर भड़के प्रधान और खनन कारोबारी, थाने में प्रदर्शन

16 Nov 2026

विधायक के बोल: आदिवासी परिवारों में कम से कम पांच-पांच बच्चे होने चाहिए, जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत

16 Nov 2026

अलीगढ़ नगर निगम ने धौर्रा माफी में अवैध गेट किया ध्वस्त

16 Nov 2026
विज्ञापन

छठ महापर्व: यमुना घाटों पर दिखा आस्था का अद्भुत दृश्य, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया पारण

16 Nov 2026

न चली बोट और न बना पांटून पुल: 90 किमी से अधिक का लंबा चक्कर, दो राज्यों के 150 गांवों के लोग परेशान

16 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: ग्वालियर हाईवे पर कचरे में लगी आग, धुएं से राहगीर हुए बेहाल

16 Nov 2026

VIDEO: पार्वती घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महोत्सव का समापन

16 Nov 2026

VIDEO: लंदन से आए 120 साइकिलिस्टों का कारवां पहुंचा पटियाली, सेल्फी लेने को उमड़ी भीड़

16 Nov 2026

कानपुर: चकेरी में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

16 Nov 2026

कानपुर: ब्रह्मावर्त विद्वत् परिषद ने नानाराव घाट में 51 हजार दीप जलाए

16 Nov 2026

अलीगढ़ में खुले नाले में फंसी नगर निगम प्रवर्तन दल की गाड़ी

16 Nov 2026

गन्ने के खेत में लगी आग, करीब 9 बीघा फसल जली,पुलिस ने भी बुझाई आग,

16 Nov 2026

खंडवा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने किसानों को कुचला, एक की मौके पर मौत; एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

16 Nov 2026

धान से अटी मंडी का गेट बंद, किसानों और आढ़तियों में टकराव

16 Nov 2026

VIDEO: 24 कुंडीय महायज्ञ से पूर्व धूमधाम से निकाली कलश यात्रा, जगह-जगह स्वागत

16 Nov 2026

VIDEO: अस्पताल में मरीजों की भीड़, पर्चा बनवाने को घंटों इंतजार

16 Nov 2026

कानपुर: छूटी हुई इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा 30 नवंबर तक करें

16 Nov 2026

कानपुर: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ की एकतरफा जीत

16 Nov 2026

VIDEO: ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए खुलवाए 60 बैंक खाते, तीन गिरफ्तार; 8.5 करोड़ के लेनदेन का खुलासा

16 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में यतेंद्र मुकद्दम फिर बने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, समर्थकों ने किया स्वागत

16 Nov 2026

VIDEO: मासिक संकुल बैठक में बीईओ ने दिए शिक्षकों को दिशा-निर्देश

16 Nov 2026

VIDEO: 'मथुरा में भाजपा की चिंतन नहीं चिंता बैठक', कांग्रेस ने मतदाता सूची में 3.31 करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल

16 Nov 2026

VIDEO: कंस वध मेले में कृष्ण विरोधियों के पुतले भी कंस की तरह कूटने की मांग

16 Nov 2026

VIDEO: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, दुर्घटनाएं रोकने का लिया संकल्प

16 Nov 2026

VIDEO: बूथों पर मतदाता सूची का वाचन करेंगे बीएलओ, एसडीएम ने दिए निर्देश

16 Nov 2026

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होते ही लगे बदरी विशाल के जयकारे, देखें वीडियो

16 Nov 2026

कार्यकर्ता सम्मलेन में विधानसभा अध्यक्ष महाना बोले- पार्टी जिसे टिकट देगी...उसे लड़ाएंगे

16 Nov 2026

फरीदाबाद: 20 से 22 नवंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव, लड़कों की 11 खेल प्रतियोगिताएं होंगी

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed