{"_id":"6af5d38a31eefa823407fbf5","slug":"video-bahadurgarh-road-pothole-remains-despite-a-complaint-case-closed-without-any-resolution-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: शिकायत के बाद भी सड़क का गड्ढा अधूरा, बिना समाधान बंद कर दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: शिकायत के बाद भी सड़क का गड्ढा अधूरा, बिना समाधान बंद कर दी शिकायत
बहादुरगढ़। गांव सांखोल में वेस्ट जुआ ड्रेन और बराही रोड के जंक्शन पर टूटी सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क का एक हिस्सा टूटा होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए गांव के मनीष ने 15 जून को म्हारी सड़क एप पर जीपीएस फोटो के साथ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद भी समस्या का पूरा समाधान नहीं हुआ। मनीष के अनुसार, अब उनके मोबाइल पर संदेश आया कि शिकायत बंद कर दी गई है और सड़क की मरम्मत कर दी गई है। जबकि मौके पर अब भी गड्ढे मौजूद हैं और सड़क के कुछ हिस्से में केवल रोड़ी डालकर छोड़ दिया गया है। एप पर इंजीनियर इमेज के नाम से दिखाई गई तस्वीर में भी सड़क पर रोड़ी डाली हुई नजर आ रही है। मनीष ने इस पर निराशा जताते हुए कहा कि सरकार लोगों को एप के माध्यम से टूटी सड़कों की शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित करती है, लेकिन बिना पूरा काम किए शिकायत बंद कर देना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सड़क की उचित मरम्मत करवाने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजेश तोमर ने बताया कि सड़क को फिलहाल मोटरेबल बनाया गया है। ग्रेप हटते ही तारकोल कंक्रीट से सड़क की मरमत की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।