Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Management of the Jain plant in Gubhana is evading investigation following the accident; the Labour Department team, which visited twice, found no one in charge present.
{"_id":"6af4652456c5a1531c003cce","slug":"video-management-of-the-jain-plant-in-gubhana-is-evading-investigation-following-the-accident-the-labour-department-team-which-visited-twice-found-no-one-in-charge-present-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद जांच से बच रहा गुभाना का जैन प्लांट प्रबंधन, दो बार पहुंची श्रम विभाग की टीम को नहीं मिला कोई जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद जांच से बच रहा गुभाना का जैन प्लांट प्रबंधन, दो बार पहुंची श्रम विभाग की टीम को नहीं मिला कोई जिम्मेदार
बादली। गुभाना गांव स्थित जैन हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटने से तीन श्रमिकों के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में लेबर विभाग ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन प्लांट प्रबंधन का सहयोग नहीं मिल रहा है। विभाग के अधिकारी दो बार जांच के लिए प्लांट पहुंच चुके हैं, लेकिन दोनों बार वहां न तो मालिक मिला और न ही मैनेजर। ऐसे में हादसे से जुड़े तथ्यों और श्रमिकों के रिकॉर्ड की जांच आगे बढ़ाने में परेशानी आ रही है।
गौरतलब है कि 7 नवंबर को हुए हादसे में तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। हादसे के बाद प्लांट में सुरक्षा इंतजामों और श्रमिकों से कराए जा रहे काम को लेकर सवाल उठे थे।
लेबर इंस्पेक्टर बलराज लांबा ने बताया कि विभाग की टीम दो बार प्लांट का दौरा कर चुकी है, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। नाबालिग से काम कराने के मामले की विशेष तौर पर जांच होगी। इसके लिए उसके परिजनों से भी बातचीत की जाएगी। फिलहाल किशोर अस्पताल में उपचाराधीन है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।