{"_id":"6ab3a769b228adf3fc004667","slug":"video-40-roads-will-be-constructed-in-sectors-9-and-9a-of-bahadurgarh-at-a-cost-of-rs4-crore-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 और 9ए में 4 करोड़ से बनेंगी 40 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 और 9ए में 4 करोड़ से बनेंगी 40 सड़कें
सेक्टर-9 और सेक्टर-9ए में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से 40 सड़कों की विशेष मरम्मत और निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी दिनेश कौशिक और वार्ड-14 की पार्षद सविता राजेश सैनी ने बुजुर्ग तंवर सिंह कादियान के हाथों नारियल फुड़वाकर किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न सेक्टरों और वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं। सेक्टर-9 और 9ए में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
दिनेश कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ में सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। पार्षद सविता सैनी ने कहा कि सड़कें बनने से दोनों सेक्टरों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर दिनेश शेखावत, विनोद कौशिक, पाले राम शर्मा, संजय रोहिल्ला, भारत भूषण, जेई नीरज, राजेश तंवर, बलराम दलाल, संदीप दहिया, विशाल गर्ग, रजनीश मोनू, संजीव मलिक, प्रदीप गुप्ता, मनोज राठी, विकास काजला, प्रवीण भारद्वाज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।