{"_id":"6ab3f388429a4a38740a5bf2","slug":"dispute-over-land-designated-for-a-pond-and-a-park-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-127492-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जोहड़ और पार्क की जमीन को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जोहड़ और पार्क की जमीन को लेकर विवाद
Wed, 23 Sep 2026 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: अवैध कब्जों के चलते विकास कार्यों में बाधा होने पर जिला उपायुक्त से मिलने जाती कु
बादली। गांव कुकड़ोला में जोहड़ और पार्क के लिए निर्धारित जमीन को लेकर पंचायत और कुछ ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। महिला सरपंच मधुबाला ने उपायुक्त को शिकायत देकर जमीन की स्थिति की जांच कराने और सरकारी भूमि पर कथित कब्जे पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, गांव में जोहड़ और पार्क के लिए निर्धारित जमीन के कुछ हिस्से पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किया गया है। पंचायत की ओर से जमीन को खाली करवाकर विकास कार्य शुरू कराने का प्रयास किया गया तो कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। सरपंच का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर धमकियां दी गईं।
सरपंच मधुबाला ने कहा कि पंचायत गांव में विकास कार्य करवाना चाहती है, लेकिन सरकारी जमीन से कथित कब्जा हटाने के प्रयास के चलते विवाद उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विवाद के कारण पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।