{"_id":"6ab3c417e6933bbbd9048a11","slug":"god-bharai-baby-shower-ceremony-organized-at-the-anganwadi-center-in-badli-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-127477-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित
Wed, 23 Sep 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 78: आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म निभाती आंगनवाड़ी कार्यकर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बादली। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को गांव बादली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 117 में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बादली सर्कल की सुपरवाइजर राखी ने शिरकत कर विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान रेनू पत्नी आशीष की गोद भराई की रस्म निभाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगल गीत गाकर जच्चा-बच्चा के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भतेरी ने लाभार्थियों को केंद्र पर उपलब्ध कराए जाने वाले राशन और उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। एएनएम बुल्ली ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा नवजात और बच्चों की उचित देखभाल के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भतेरी, बंटी व बबीता तथा सहायिका रेखा और सुशीला मौजूद रहीं। संवाद