फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar swimmers dominate State School Swimming Championship.

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप में झज्जर के तैराकों का दबदबा

Wed, 23 Sep 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Jhajjar swimmers dominate State School Swimming Championship.
-फोटो 91 : राज्य स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता के विजेता तैराक का सम्मान करते एचओए के उपाध्यक्ष अन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में तीन दिवसीय हरियाणा राज्य स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झज्जर जिले के तैराकों ने विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में कई पदक जीते। उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए जिले का मान बढ़ाया।
अंडर-17 वर्ग में विहान ने 100 मीटर व 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए। अंडर-19 वर्ग में देवांश ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। शोभित गिल ने अंडर-19 वर्ग के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक अपने नाम किए। तुषार ने अंडर-19 वर्ग के 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तुषार, शोभित, गौरव और देवांश की चौकड़ी ने 4x100 मीटर मेडले रिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में मयंक यादव ने 200 मीटर आईएम मेडले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मयंक ने 50 मीटर बटरफ्लाई और दिव्यांश ने 100 व 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल खत्री मुख्य अतिथि रहे। खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, सत्यदेव राठी, एईओ राजेश कुमार और एईईओ प्रेम भी उपस्थित थे। उन्होंने विजेता तैराकों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुनील कादियान, प्रवीण (डीओसी), कन्वीनर संदीप कादियान, धनंजय, अनिल शर्मा, अनिल कादियान, मंजू दहिया, ज्योति सांगवान और राजेश शर्मा ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed