Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Toilets closed in Hisar Civil Hospital, women are collecting urine samples in the open
{"_id":"674037d1368d11e1cb07b846","slug":"video-toilets-closed-in-hisar-civil-hospital-women-are-collecting-urine-samples-in-the-open","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार के सिविल अस्पताल में शौचालय बंद, महिलाएं खुले में एकत्र कर रहीं यूरिन सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार के सिविल अस्पताल में शौचालय बंद, महिलाएं खुले में एकत्र कर रहीं यूरिन सैंपल
खुले में शौच मुक्ति और स्वच्छता अभियान के सरकारी दावों की सच्चाई जिला नागरिक अस्पताल आते-आते दम तोड़ रही है। शौचालय बंद होने से महिलाएं खुले में यूरिन सैंपल एकत्र करने को मजबूर हैं, और जिम्मेदार आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं।
हिसार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में महिलाएं सामाजिक मान मर्यादा, शर्म सब को किनारे कर पिछले करीब चार माह से सरकारी सुविधाएं नहीं बल्कि यातना भुगत रही हैं। अस्पताल परिसर के अंदर बने पांच शौचालय बंद पड़े हैं। इनमें एक स्टाफ शौचालय भी शामिल है।
लैब के सामने स्थित महिला शौचालय का इतना बुरा हाल है कि अंदर घुसते ही बदबू से दम घुटने लगता है। ऐसे में महिलाओं को खुले में यूरिन सैंपल एकत्र करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि सीवरेज व्यवस्था ठप है, जबकि इसे दुरुस्त करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को बजट भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे। (संवाद)
अस्पताल में सीवरेज लाइन ठप होने से फिलहाल पांच शौचालय बंद हैं। इनमें शामिल दो महिला शौचालयों पर ताला लगा है, जबकि एक बुरी तरह गंदगी से अटा है। लैब के कर्मचारी महिला को यूरिन एकत्र करने के लिए प्लास्टिक की डिब्बी देते हैं।
कुछ महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांधकर जैसे-तैसे गंदगी भरे शौचालय में चली जाती हैं, लेकिन अन्य पास ही लगे ट्रांसफार्मर के पास जाकर यूरिन एकत्र करती हैं। इस दौरान उन्हें बेहद शर्मिंदगी होती है, परंतु इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है। एक महिला शौचालय फर्स्ट फ्लोर पर है, जो बंद है। एक नीचे महिला वार्ड के पास है, वह भी बंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।