फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   The 6th District Yogasana Sports Championship concludes today; winners will get the opportunity to compete in the state-level championship.

आज होगा छठी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को मिलेगा प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर

Sun, 04 Oct 2026 04:49 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:49 PM IST
The 6th District Yogasana Sports Championship concludes today; winners will get the opportunity to compete in the state-level championship.
हिसार। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से डीएन कॉलेज में छठी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में हिसार और हांसी जिले के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। पहले दिन शनिवार को लड़कों के मुकाबले हुए जबकि दूसरे दिन रविवार को लड़कियों के मुकाबले हो रहे हैं। पारंपरिक योगासन के सब-जूनियर वर्ग में भाविक सूरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पार्थ सैनी और सीनियर वर्ग में अर्णव विजेता रहे। कलात्मक योगासन के सब-जूनियर सिंगल में भाविक सूरा ने भी स्वर्ण पदक जीता। सब-जूनियर पेयर में गोपेश शर्मा और आयुष बेरवाल ने पहला स्थान हासिल किया। रिदमिक योगासन के जूनियर पेयर में इमरान और पार्थ सैनी ने जीत दर्ज की। पारंपरिक योगासन के सीनियर-बी वर्ग में परमिंदर और सीनियर-सी वर्ग में नरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक योगासन के जूनियर सिंगल में अभी और सीनियर सिंगल में अमन विजेता बने। सीनियर पेयर में दीपक और राजकुमार ने स्वर्ण पदक जीता। रिदमिक योगासन के सब-जूनियर पेयर में देवांश शर्मा और विवेक ने पहला स्थान हासिल किया। मेयर प्रवीण पोपली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से लोग नशा और मोबाइल फोन के दुष्परिणाम से भी बच सकेंगे। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेश सिंगल ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। डीएन कॉलेज के प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने कहा कि एक पराजय से चार जीत की प्रेरणा मिलेगी। इंडियन योग एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश आर्य ने कहा कि योगासन युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन के साथ खेल में नई पहचान दिला रहा है। एसोसिएशन के मीडिया निदेशक सुरेंद्र पानू हिंदुस्तानी ने प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाना बताया। डॉ. मुकेश कुमार ने संचालन किया। इस अवसर पर बसंत कुमार कंपटीशन डायरेक्टर, जोगिंदर दलाल, देवकी नंदन भाटिया एडवोकेट, कविता शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, संजीव शर्मा, कोच नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सहरोया आदि मौजूद रहे। योगासन से स्वस्थ समाज और नई संभावनाएं : अंतरराष्ट्रीय वक्ता प्रवीण कुमार ने कहा कि योग को खेल का दर्जा मिलना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि आने वाला समय योगासन से जुड़े खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा। विश्व योगासन चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता मधु वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्य ने स्वस्थ एवं सशक्त समाज के लिए योग से जुड़ने का संदेश दिया। -चार कोट सचित्र - मैं करनाल जिले का स्थायी निवासी हूं। मैं यहां गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एमएससी योग विज्ञान की पढ़ाई कर रहा हूं। मैं पिछले साल अंतरविश्वविद्यालय योग प्रतियोगिता के साथ ही और अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित विश्व योग्य स्पर्धा में भी पदक जीत चुका हूं। - सुमित कुमार, जीजेयू। मैं अंतरविश्वविद्यालय योग प्रतियोगिता के साथ ही अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित विश्व योग्य स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी हूं। याेग खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हूं। राज्य सरकार की ओर से भी कैश अवॉर्ड समेत हर प्रकार का प्रोत्साहन मिलना सराहनीय है। - मधु वर्मा, सेक्टर -13। मैं तोशाम रोड स्थित सेंट मैरीज स्कूल में कक्षा छह का छात्र हूं। मेरी माता सुचित्रा और पिता लोकेश ने मुझे योग सीखने के लिए प्रेरित किया। मैं माथे और बाजुओं पर चंदन का तिलक लगाकर योगाभ्यास करता हूं। इन स्पर्धाओं का नाम तालबद्ध और कलात्मक युगल योगासन स्पर्धा करते हैं। - देवांश, निवासी हिसार। मेरी उम्र 12 साल है। मैं तीन साल से योगाभ्यास करता हूं। तब मेरी उम्र नौ साल थी। मैं और मेरी दीदी कोविल एपीएस में पढ़ते हैं। मैं कक्षा आठ और दीदी कोविल कक्षा 10वीं की छात्रा है। मेरे पिता वीरेंद्र राठी और माता नीरज कुमार ने प्रेरित किया। मैं पिछले साल जिलास्तरीय योग में पदक जीत चुका हूं। - परीक्षित राठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित न आने से लोग नाराज, किया प्रदर्शन

04 Oct 2026

लखनऊ में सेक्टर-12 के गौतमबुद्ध पार्क में इंदिरानगर आवासीय महा समिति के लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियान

04 Oct 2026

लखनऊ में स्तन कैंसर को लेकर 1090 चौराहे से निकली जागरुकता वॉकथान, विंटेज कार से शामिल हुए लोग

04 Oct 2026

सोनीपत में एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कराई जा रही, चार में से एक मशीन खराब

04 Oct 2026

मंडी: आपदा के बाद सराज के युवाओं ने थामी किताबें, 250 रुपये में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सहारा बना 'अपना पुस्तकालय'

04 Oct 2026
विज्ञापन

18,370 फीट की ऊंचाई पर काजल ने फहराया तिरंगा, परंगला चोटी पर हिमाचल का नाम किया रोशन

04 Oct 2026

बागपत: सहबानपुर गांव में नलकूप में निकला 12 फीट लंबा अजगर, बाल-बाल बचा किसान

04 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ में स्तन कैंसर को लेकर 1090 चौराहे से जागरुकता वॉकथान पिंकवेव-2026 का आयोजन

04 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

04 Oct 2026

नर्मदापुरम: हॉकी में गोल्ड जीतकर गांव लौटे बिना ही छा गए विवेक सागर, अब शादी पर पिता ने बताया परिवार का प्लान

04 Oct 2026

नशे के खिलाफ धारूहेड़ा में पुलिस का सर्च अभियान; सीआईए, डॉग स्क्वॉड और थाना पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की जांच

04 Oct 2026

चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का भव्य आयोजन, 1000 से अधिका प्रतिभागियों ने लिया भाग

04 Oct 2026

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस

04 Oct 2026

दिल्ली में अब गाड़ी चोरी करना मुश्किल, आईटीएमएस से तुरंत मिलेगा अलर्ट

04 Oct 2026

पांवटा साहिब में आधी रात को भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार; 3 लोगों की मौत

04 Oct 2026

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली में कड़ा पहरा: 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा, ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर रोक

04 Oct 2026

शिमला: वन्यजीव सप्ताह में रिज मैदान से दौड़ा जागरूकता का संदेश, विधायक हरीश जनारथा ने दिखाई मिनी मैराथन को हरी झंडी

04 Oct 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 4 घंटे तक बंद रहेगी अटल टनल; 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा

04 Oct 2026

राजस्थान से मानसून की विदाई

04 Oct 2026

मानसून की विदाई के बाद MP में मौसम का यू-टर्न!

04 Oct 2026

बिहार न्यूज: गंडक का तटबंध टूटा, गांवों में घुसा पानी; घर-खेत डूबे, बांध पर शरण लेने को मजबूर परिवार

04 Oct 2026

उज्जैन: महाकाल के दरबार में भक्ति का अद्भुत रंग, भस्म आरती में बाबा का भांग से हुआ सूर्य स्वरूप शृंगार

04 Oct 2026

VIDEO: रात के अंधेरे में हो रही खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा

04 Oct 2026

अयोध्या: निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान

04 Oct 2026

VIDEO: कोसीकलां में एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

04 Oct 2026

VIDEO: अरिंद नदी उफान पर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

04 Oct 2026

बैरिया में बाढ़ बचाव व साफ-सफाई का जायजा लिया, VIDEO

03 Oct 2026

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया, VIDEO

03 Oct 2026

मंडलीय विद्यालयी कबड्डी में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, VIDEO

03 Oct 2026

पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी भीड़, संभालने में आरपीएफ और जीआरपी के छूटे पसीने; VIDEO

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed