{"_id":"697a09d15c93ec3b1e0243cb","slug":"video-students-took-to-the-streets-in-hisar-against-the-ugc-act-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में यूजीसी एक्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में यूजीसी एक्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र
उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में जन नायक जनता पार्टी की छात्र विंग इनसो ने बुधवार को फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया। इनसो जिला अध्यक्ष अज्जू घनघस के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया।
उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव से निपटने के लिए 13 जनवरी 2026 को नोटिफाई किए गए नियमों को लेकर आज 28 जनवरी को जिला ब्राह्मण धर्मशाला हिसार में जिला ब्राह्मण सभा प्रधान रतन लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। सभी विप्र बंधुओं ने यूजीसी नामक इस काले कानून के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए एकमत होकर कहा कि इस काले कानून को लाने से मोदी सरकार को सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को खत्म करने की मंशा स्पष्ट दिखाई दे रही है। सरकार जल्दी से जल्दी इस काले कानून यूजीसी को वापस ले।
दूसरी ओर भीम आर्मी के नेता अमित जाटव ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा उच्च शिक्षा में समानता गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बनाए गए कानून व नीतियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून सभी छात्रों को समान अधिकार देता है तो उसका मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय को मजबूत करना होता है और भीम आर्मी ऐसे हर प्रयास के साथ खड़ी है। ज़मीनी स्तर पर छात्रों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। जो चिंताजनक विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।