{"_id":"67c967e97c7874c238054166","slug":"video-students-showed-their-talent-on-the-sports-field-in-hisar-hau","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार एचएयू में विद्यार्थियों ने खेल मैदान पर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार एचएयू में विद्यार्थियों ने खेल मैदान पर दिखाई प्रतिभा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 54वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत का लक्ष्य लेकर खेलें। खेल की हर एक बाजी आपको सिखाने का काम करती है।
जीवन का अनुशासन खेलों से बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। जिस तरह से खेल में बिना अनुशासन के जीत नहीं मिल सकती उसी तरह से जीवन में भी अनुशासन के बिना सफलता नहीं मिलती। अपने जीवन में अनुशासन को प्राथमिकता दें।
खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. एमएल खिचड़ ने कहा कि दो दिन की इस प्रतियोगिता में करीब एक हजार विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पहले दिन दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई हैं। शुक्रवार को समापन मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।