Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
'Shaheed Kisan Samman Yatra' reaches Hansi; farmers receive a grand welcome in Sorkhi village.
{"_id":"6b002b1982e5d08ff40cd150","slug":"video-shaheed-kisan-samman-yatra-reaches-hansi-farmers-receive-a-grand-welcome-in-sorkhi-village-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में पहुंची शहीद किसान सम्मान यात्रा, सोरखी गांव में किसानों का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में पहुंची शहीद किसान सम्मान यात्रा, सोरखी गांव में किसानों का जोरदार स्वागत
किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान और उनकी याद में किसान संगठनों ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। 19 नवंबर को हिसार से शुरू हुई शहीद किसान सम्मान यात्रा शुक्रवार को हांसी के सोरखी गांव पहुंची। यहां किसान नेता राजेंद्र सोरखी सहित ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल किसानों का स्वागत किया। यात्रा में हजारों किसान पैदल मार्च करते हुए दिल्ली के टीकरी बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। आज रात किसानों का ठहराव मुंढाल गांव में होगा। इस यात्रा में पैदल मार्च के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी शामिल होंगी।
यह यात्रा भारतीय किसान मजदूर यूनियन हरियाणा सहित संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर निकाली जा रही है। यात्रा का समापन 26 नवंबर को टीकरी बॉर्डर पर आयोजित शहीद किसान सम्मान रैली के साथ होगा। इसमें देशभर के किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे।
किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 732 किसानों ने अपनी जान गंवाई थी। इन किसानों ने अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए कुर्बानी दी। किसान संगठन चाहते हैं कि सरकार इन शहीद किसानों के योगदान को सम्मान देते हुए उनके नाम पर शहीद किसान स्मारक का निर्माण करवाए। उन्होंने मांग की कि दिल्ली पहुंचने से पहले सरकार किसानों को स्मारक निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाए।
किसान नेता धर्मपाल बड़ाला बोले कि हजारों किसान पैदल मार्च करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। यात्रा का उद्देश्य किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के बलिदान को याद करना और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है।
वहीं हांसी आप पार्टी जिला अध्यक्ष नेता राजेंद्र सोरखी ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। किसानों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया और शहादत दी। सरकार को जल्द से जल्द शहीद किसानों के सम्मान में स्मारक बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवानी चाहिए।
संदीप चहल किसान नेता ने कहा कि 26 नवंबर को टीकरी बॉर्डर पर होने वाली शहीद किसान सम्मान रैली में केवल स्मारक निर्माण की मांग ही नहीं उठाई जाएगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से सरकार के सामने रखा जाएगा। इनमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना, किसानों को फसलों का उचित मूल्य देना और खेती को लाभकारी बनाने के लिए ठोस कदम उठाना प्रमुख मांगें होंगी।
किसान संगठनों के अनुसार, आठ दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान किसान अलग-अलग स्थानों पर रात्रि प्रवास करेंगे। रास्ते में गांवों और कस्बों में स्थानीय किसान संगठनों की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए संगठन पदाधिकारी लगातार गांवों में किसानों से संपर्क कर रहे हैं और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी में जुटे हैं।
26 नवंबर को टीकरी बॉर्डर पर होने वाली रैली में विभिन्न किसान यूनियनों के प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्रित होकर शहीद किसानों के सम्मान और किसानों की लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। हांसी क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में किसानों के इस मार्च में शामिल होने की बात कही जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।