Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Rajya Sabha MP says: Government, panchayat, and protest committee should work together to find a permanent solution.
{"_id":"6a451bb2edb2842a850e32ad","slug":"video-rajya-sabha-mp-says-government-panchayat-and-protest-committee-should-work-together-to-find-a-permanent-solution-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी:राज्यसभा सांसद बोले- सरकार, पंचायत और धरना कमेटी मिलकर निकालें स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी:राज्यसभा सांसद बोले- सरकार, पंचायत और धरना कमेटी मिलकर निकालें स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अमृत सरोवर योजना को लॉचिंग के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि चानौत विवाद का समाधान केवल बातचीत और आपसी सहमति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी समाधान की बजाय विवाद को और बढ़ा देती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और धरना कमेटी के बीच पहले हुई बैठक के बाद समाधान की उम्मीद बनी थी। उन्होंने कहा कि उस समय धरना कमेटी के कई सदस्यों के सकारात्मक बयान भी सामने आए थे, लेकिन कुछ कारणों से सहमति नहीं बन सकी। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि सरकार, पंचायत और धरना कमेटी जल्द एक साथ बैठकर इस विवाद का स्थायी समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि उनका भी प्रयास रहेगा कि सभी पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हो, ताकि लोकतांत्रिक तरीके से विवाद समाप्त किया जा सके। धरना स्थल पर किसान नेताओं के बीच हुई हाथापाई की घटना पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में अच्छा संदेश नहीं देतीं। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।
सांसद ने कहा कि टी-कनेक्शन लगाने और बाद में उसे हटाने के बाद जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी हुई, उससे विवाद और गहरा हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो सरकार नियमानुसार कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और क्षेत्रहित में आपसी सहमति से समाधान निकालने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।