Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Nagar Kirtan (religious procession) was taken out in Hisar on the occasion of Guru Gobind Singh Maharaj's Prakash Gurpurab
{"_id":"6958e1cd4b2301256207a8f2","slug":"video-nagar-kirtan-religious-procession-was-taken-out-in-hisar-on-the-occasion-of-guru-gobind-singh-maharajs-prakash-gurpurab-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश गुरु पर्व पर निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश गुरु पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नागोरी गेट मैनेजमेंट कमेटी की निगरानी में शनिवार को गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश गुरु पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट के प्रधान करमजीत सिंह ने बताया कि दशम पादशाही गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश गुरू पर्व 5 जनवरी को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
प्रकाश गुरु पर्व को लेकर शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में प्रात 9 बजे सरबत की भलाई के लिए अरदास करके श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ किया गया। सुबह11 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल ,डोगराण मोहल्ला, भगत सिंह चौक,ऑटो मार्केट, गुलाब सिंह चौक से होता हुआ वापिस गुरुद्वारा साहिब नागोरी गेट पहुंचा। संगतों ने बधाई के शब्द का गायन कर सरबत की भलाई के लिए अरदास की।
उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को प्रातः 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का विधिवत रूप से भोग होगा। 11 से 12 बजे कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह द्वारा शब्द कीर्तन का गायन होगा। 12 बजे से 2 बजे तक भाई नरेंद्र सिंह शब्द कीर्तन करेंगे। 2 बजे से 2:30 तक शब्द कीर्तन की समाप्ति होगी। उसके उपरांत गुरुद्वारा के हेड ग्रंथि इकबाल सिंह द्वारा सरबत की भलाई के लिए अरदास करवाई जाएगी।
प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु घर से जुड़े सेवादारों का गुरु का सिरोपा भेंट किया जाएगा। वह आई संगतों के बीच गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। इस अवसर पर गुलजार सिंह काहलो, इंद्रजीत सिंह चावला, अमृत सिंह,कुलविंदर सिंह गिल, राजू बाबा ट्रांसपोर्ट, हरजीत सिंह जीता, सुखविंदर सिंह,जसविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, सोनू सिंह, महेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, हरपाल सिंह दर्द, मुख्य रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवाएं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।