Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Voices of protest raised in the corporation over the formation of all the committees

Hisar News: सब कमेटियों के गठन पर निगम में उठे विरोध के सुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Voices of protest raised in the corporation over the formation of all the committees

विज्ञापन
हिसार। नगर निगम में सब कमेटियों के गठन के बाद शुरू हुआ विरोध अब थमने का नाम नहीं ले रहा। दो पार्षद चेयरमैन पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्हें मनाने के प्रयास भी बेनतीजा रहे हैं। इससे पार्षदों के बीच खींचतान और बढ़ गई है। पहले से मेयर के खिलाफ चल रही गुटबाजी को भी इससे नई हवा मिल गई है।
मेयर प्रवीण पोपली ने हाउस की बैठक के अंतिम दिन 17 सब कमेटियों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों की सूची जारी की थी। इसके अगले ही दिन विरोध के स्वर सामने आने लगे। पार्षद राजेश अरोड़ा और नवीन कुमार ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। राजेंद्र बिडलान ने भी इस्तीफे का ऐलान किया था लेकिन उन्होंने लिखित इस्तीफा नहीं सौंपा।
विज्ञापन

राजेश अरोड़ा को एसटीपी एवं स्टॉर्म वाटर, नवीन कुमार को सोशल वेलफेयर एवं फैमिली आईडी और राजेंद्र बिडलान को गाय, बंदर और कुत्तों से संबंधित सब कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत हुई लेकिन नहीं निकला हल : अरोड़ा
वार्ड 17 के पार्षद राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने सब कमेटी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मेयर का फोन आया था। वह उनके घर भी गए और बातचीत हुई। मगर कोई संतोषजनक नतीजा नहीं निकला। इसलिए वह वापस लौट आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्तीफा वापस नहीं लिया है और अपने फैसले पर कायम हैं।

मुझ से कोई बात नहीं हुई : नवीन
वार्ड 20 के पार्षद नवीन कुमार ने कहा कि उन्होंने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि मेयर ने तीन-चार ऐसे पार्षदों के साथ बैठकर सब कमेटियां गठित कर दीं जो पहले बगावती खेमे में थे। उन्होंने हमेशा मेयर का साथ दिया है। सब कमेटियों के गठन से पहले सभी पार्षदों की बैठक बुलाकर चर्चा करनी चाहिए थी। जिस तरीके से कमेटियां बनाई गईं, वह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed