Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Haryanvi film ‘12 Gaam’ creates a splash in cinemas; draws large crowds of viewers
{"_id":"6adf871df71c3e93bf00336d","slug":"video-hansi-haryanvi-film-12-gaam-creates-a-splash-in-cinemas-draws-large-crowds-of-viewers-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: हरियाणवी फिल्म ‘12 गाम’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, दर्शकों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: हरियाणवी फिल्म ‘12 गाम’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, दर्शकों की उमड़ी भीड़
हांसी।
हरियाणवी भाषा में बनी फिल्म 12 गाम में सामाजिक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को हरियाणा, हांसी और दिल्ली-एनसीआर में दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में ओविंद यादव, साक्षी दलाल, राहुल धंधलानिया, अमन संधू, खुशी जून और अंकुश आर्य ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म के हीरो एवं निर्देशक ओविंद यादव हांसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिल्म हरियाणवी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और हास्य से भरपूर है। इसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। फिल्म बनाने का मुख्य उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति और यहां की भाषा को बड़े पर्दे पर बढ़ावा देना तथा हरियाणवी सिनेमा को आगे बढ़ाना है।
ओविंद यादव ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी, संस्कृति और यहां के जीवन से जुड़ी कहानियों को फिल्मों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। हरियाणवी भाषा में अच्छी और मनोरंजक फिल्में बनेंगी तो दर्शकों का जुड़ाव भी बढ़ेगा और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे।
वहीं फिल्म मुख्य कलाकार अंकुश आर्या ने कहा कि पहले हरियाणा के कलाकारों को काम की तलाश में प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था। अब उनका प्रयास है कि हरियाणा में ही फिल्म निर्माण और अभिनय के अधिक अवसर उपलब्ध हों। इसके लिए हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को मजबूत करना और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना जरूरी है।
इंफ्लूएंसर कपिल राठी ,हरियाणवीं सिंगर हितेश कलाकारों ने कहा कि हरियाणवी सिनेमा को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश की भाषा, संस्कृति और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। फिल्म के माध्यम से मनोरंजन के साथ हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।