{"_id":"6adf98eca5f41831ce044669","slug":"the-teachings-of-bhagwan-valmiki-show-the-path-of-humanity-jp-hisar-news-c-21-hsr1020-980962-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता की राह दिखाती हैं भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं : जेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता की राह दिखाती हैं भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं : जेपी
विज्ञापन
भारतनगर हिसार में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के पावन पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा में शाम
विज्ञापन
हिसार। भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं मानवता, समानता और सदाचार का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, मर्यादा, त्याग और करुणा की प्रेरणा देते हैं। यह संदेश सांसद जयप्रकाश जेपी ने भारतनगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में आयोजित प्रकट दिवस समारोह में दिया।
आदि धर्म समाज (आधस) परिवार की ओर से कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सांसद जयप्रकाश ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन, ज्ञान और रचनाएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनके रचित रामायण विश्व के महान महाकाव्यों में शामिल है। यह सदियों से मानव समाज को सत्य और सदाचार की राह दिखा रही है।
प्रकट दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ भंडारे और सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एससी सेल के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रतन बड़गुजर, एससी सेल शहरी के जिलाध्यक्ष सोनू लंकेश, भाई तेजबीर पूनिया, कुलबीर वर्मा, ईश्वर सिंह मोर, सुभाष नरवाल, पूर्व पार्षद मानसिंह और अरुण कांगड़ा मौजूद रहे।