{"_id":"6adf9c4e7b3de3ccac061f53","slug":"the-confluence-of-cultures-will-strengthen-the-bond-of-unity-hisar-news-c-21-hsr1020-981221-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संस्कृतियों के संगम से मजबूत होगा एकता का सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संस्कृतियों के संगम से मजबूत होगा एकता का सूत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें हरियाणा सहित 17 राज्यों के 200 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कर रहे हैं। विभिन्न संस्कृतियों से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ 22 अक्तूबर को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। यहां प्रदेश की लोक संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें प्राचीन कुएं, घटी और ओखली जैसी ग्रामीण वस्तुएं प्रदर्शित की गईं।
शिविर में स्वयंसेवक अपने-अपने राज्यों के इतिहास, भूगोल, सांस्कृतिक विरासत, कला, गीत-संगीत, नृत्य और परंपराओं से जुड़े अनुभव साझा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक समन्वय, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजु गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजनों से एक-दूसरे प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है।