फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers' union camps at Hansi Mandi; corners government over paddy and pearl millet procurement.

हांसी मंडी में किसान यूनियन का डेरा, धान-बाजरा खरीद को लेकर सरकार को घेरा

Wed, 07 Oct 2026 03:44 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:44 PM IST
Farmers' union camps at Hansi Mandi; corners government over paddy and pearl millet procurement.
हांसी। हांसी की अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने मार्केट कमेटी कार्यालय में डेरा डाल दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ ने बाजरा और धान की सरकारी खरीद व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है और नमी के नाम पर किसानों से मनमाना कट लिया जा रहा है। सुरेश कोथ ने कहा कि प्रदेश में करीब 98 मंडियों में बाजरे की खरीद के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन उनके अनुसार 97 मंडियों में एफसीआई द्वारा बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार निजी खरीददारों की बात करती है, जबकि प्राइवेट प्लेयर बाजरा 1800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास खरीदता है। सरकार की ओर से 600 रुपये भावांतर देने के बाद भी किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को अगर किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदनी है तो सरकारी एजेंसी को सीधे खरीद करनी चाहिए। किसान का प्राइवेट सेलर से कोई लेना-देना नहीं है। किसान अपनी फसल मंडी में लाता है, आढ़ती के माध्यम से तुलाई होती है और जिस सरकारी एजेंसी को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है, उसे किसान का पूरा धान खरीदना चाहिए। सुरेश कोथ ने कहा कि उन्होंने हरियाणा की कई मंडियों का दौरा किया है, लेकिन उनके अनुसार अभी तक किसी भी मंडी में धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं हो रही। कई जगह किसानों को यह कहकर इंतजार करवाया जा रहा है कि सेलर नहीं आ रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि सेलर के आने या नहीं आने से किसान का क्या लेना-देना है? सरकार ने किसान का धान खरीदना है। एफसीआई, हैफेड या डीएफएससी जिस भी एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है, वह किसान की फसल खरीदे। सुरेश कोथ ने आरोप लगाया कि नमी के नाम पर किसानों से 200 से 300 और कई जगह 400 रुपये तक का कट लगाया जा रहा है। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि हरियाणा में नमी के नाम पर किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसान नेता ने कहा कि जब 17 प्रतिशत नमी का नियम बनाया गया था, उस समय धान हाथ से काटा जाता था। आज मशीनों से धान की कटाई होती है, इसलिए नियमों में भी समय के अनुसार बदलाव होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि धान में नमी की सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाए। साथ ही मंडियों में डिजिटल कांटे लगाए जाएं और किसानों के धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए।सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार किसान का धान पहले पूरे रेट पर खरीदे। इसके बाद सरकार चाहे सेलर को दे, चावल बनवाए या कोई अन्य व्यवस्था करे, इससे किसान का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान को अपनी फसल का पूरा भाव मिलना चाहिए और नमी के नाम पर किसी भी प्रकार का अवैध कट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजरे को लेकर सुरेश कोथ ने कहा कि इस बार फसल में कोई बड़ी गुणवत्ता संबंधी समस्या नहीं है। पिछले साल बेमौसमी बारिश के कारण बाजरे में नमी और कलर फेड होने की समस्या आई थी, जिसकी वजह से किसानों को 200 से 300 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा।उन्होंने कहा कि इस बार बाजरा बेहतर है और अगर सरकारी एजेंसी की ओर से खरीद का प्रावधान किया गया है तो खरीद शुरू क्यों नहीं हो रही। सुरेश कोथ ने कहा कि अगर हरियाणा की सभी मंडियों में बाजरे की खरीद शुरू नहीं की गई तो किसान संगठन आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने किसानों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की। वहीं हरियाणा मंडी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान रामअवतार तायल ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने मांग की कि धान में नमी की निर्धारित सीमा को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए और किसानों के धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक किसानों की फसल की सरकारी खरीद और उचित भुगतान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: चंबाघाट फ्लाईओवर पर दूसरी लेन में जा घुसा सेब से भरा कैंटर, डिवाइडर से टकराया चालक घायल

07 Oct 2026

सोलन में सुबह से छाई धुंध, बारिश के बाद बढ़ी ठंड; तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट

07 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में अनाजमंडियों के बिगड़े हालात, समय रहते व्यवस्था नहीं कर पाया प्रशासन अब फूले हाथ-पांव

07 Oct 2026

VIDEO: बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज में देर रात तक मुस्तैद रही पुलिस

07 Oct 2026

काशी पहुंचे 500 वडनगर यात्री, पंकज चौधरी ने किया स्वागत

07 Oct 2026
विज्ञापन

काशी में 500 सेवा संकल्प यात्रियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत

07 Oct 2026

चंबा के साच पास में बर्फबारी से रास्ता बंद, पांगी घाटी का संपर्क कटा; 5-6 इंच जमी बर्फ

07 Oct 2026
विज्ञापन

मंडी-पधर हाईवे पर बरसात से उभरे जलस्त्रोतों को मिलेगी राह, 5-6 जगह शुरू हुआ चैनलाइजेशन का काम

07 Oct 2026

संपूर्णानंद में 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

07 Oct 2026

VIDEO: सुल्तानपुर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

07 Oct 2026

दमोह: मतदाता सूची विवाद पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डेढ़ घंटे चला ड्रामा, पुतला दहन पर पुलिस से खींचतान

07 Oct 2026

VIDEO: ट्रक बिजली के खंभों से टकराया, प्रभावित हुई बिजली, बड़ी दुर्घटना बची

07 Oct 2026

VIDEO: संत गाडगे प्रेक्षागृह में अवध संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

07 Oct 2026

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

07 Oct 2026

यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ से जानकीचट्टी तक आवाजाही बहाल, सारी गाड़ के पास अभी बंद

07 Oct 2026

उज्जैन: भांग से शृंगार कर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, जानें आरती का समय

07 Oct 2026

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed