फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of teenager missing for four days found in canal

Hisar News: 4 दिन से लापता किशोर का नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager missing for four days found in canal
नारनौंद। गांव कोथ कलां से चार अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 14 वर्षीय रोहन का शव बुधवार को बालसमंद ब्रांच में घिराय के पास मिला। पुलिस और परिजन कई दिनों से उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार शाम को भी नहर में तलाशी अभियान चलाया गया था लेकिन अंधेरा होने के कारण इसे रोकना पड़ा था। बुधवार को दोबारा तलाश के दौरान शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रोहन के पिता रोहताश ने पुलिस को बताया कि वह चार अक्तूबर को खाना खाने घर आने के दौरान उन्होंने रोहन को भेड़-बकरियों के बाड़े में भेजा था। खाना खाने के बाद बाड़े में लौटे तो रोहन वहां नहीं मिला। उन्होंने आसपास खेलने जाने की बात सोची, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed