फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Outrage over installation of towers in fields without consent; protest to be held in Siwani on the 15th.

Hisar News: बिना सहमति खेतों में टावर लगाने पर रोष, 15 को सिवानी में प्रदर्शन जताएंगे विरोध

Thu, 08 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 08 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Outrage over installation of towers in fields without consent; protest to be held in Siwani on the 15th.
सिवानी मंडी। पावर ग्रिड की टावर लाइन के विरोध और सिवानी उपमंडल को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 24वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी सहमति के बिना खेतों में टावर लगाने का प्रयास किया गया तो पुरजोर विरोध किया जाएगा। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया है। 15 अक्तूबर को सिवानी में बड़ा प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

गांव झुम्पा कलां से सोनीपत और जींद की ओर पावर ग्रिड की बड़ी टावर लाइन प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रभावित किसानों की बैठक हुई। किसान सभा नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन किसानों पर दबाव बना रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान अपनी जमीन और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी विजया मलिक ने भी प्रभावित किसानों की बैठक बुलाई थी। प्रशासन की ओर से मुआवजा दरों में बढ़ोतरी के लिए रोहतक आयुक्त के समक्ष अपील करने को कहा गया लेकिन किसानों ने अपील करने से इन्कार कर दिया।
किसानों की प्रमुख मांगों में सिवानी उपमंडल को सूखाग्रस्त घोषित करना, सूखे से फसलों को हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी और उचित मुआवजा दिलाना शामिल है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार समस्याओं का समाधान नहीं कर रही, जिससे उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इस दौरान किसान सभा नेता रोहतास सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश, भाग सिंह खरकड़ी, भाग सिंह देहड़ू, ईश्वर जांगड़ा, देशराज भांभू, चिमन लाल खेड़ा और सतबीर सिंह खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed