Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Dr. Gopal Shastri in Hisar said – It is difficult to be sick, whereas it is easy to be healthy.
{"_id":"68eb80becf0180ec7a0e3290","slug":"video-dr-gopal-shastri-in-hisar-said-it-is-difficult-to-be-sick-whereas-it-is-easy-to-be-healthy-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में डॉ. गोपाल शास्त्री बोले- बीमार होना कठिन है जबकि स्वस्थ होना आसान है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में डॉ. गोपाल शास्त्री बोले- बीमार होना कठिन है जबकि स्वस्थ होना आसान है
बदरी नारायण सेवाग्राम मेरठ से आए डॉ. गोपाल शास्त्री के सान्निध्य में अग्रसेन भवन में स्वास्थ्य एवं अध्यात्म प्रयोगशाला चल रही है। हरियाणा प्रांत प्रमुख सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रयोगशाला में आए हुए साधकों को डायबिटीज, बीपी, दमा, अनिद्रा, तनाव, गठिया, मोटापा आदि बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
डॉ. गोपाल शास्त्री ने साधकों को कहा कि बीमार होना कठिन है जबकि स्वस्थ होना आसान है। हम बीमारी खरीदते हैं मेहनत व पैसा देकर, जबकि स्वास्थ्य स्वाभाविक अवस्था है और बीमारी अस्वाभाविक अवस्था है। कहा कि अपनी दिनचर्या को संतुलित बना लो और भोजन को दवा बना लो वरना दवा भोजन बन जाएगा।
उपस्थित साधकों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए। 17 अक्तूबर तक चलने वाले कैंप में रोजाना सुबह आठ बजे योगासन, ध्यान, प्रार्थना, प्रवचन, सुबह 10.30 बजे सूप या जूस, सुबह 11.30 बजे प्रश्नोतर-अनुभव, दोपहर 1 बजे भोजन-विश्राम, शाम 3 बजे अल्पाहार-हर्बल चाय, 3.30 बजे ध्यान, भजन, प्रवचन के बाद शाम 6 बजे भोजन-व्यक्तिगत परामर्श का कार्यक्रम होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।