Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Congress workers' convention held in Hansi's Bas; Deepender Hooda targets the BJP government.
{"_id":"6ab79fb58332f45b880ec80f","slug":"video-congress-workers-convention-held-in-hansis-bas-deepender-hooda-targets-the-bjp-government-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के बास में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के बास में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
हांसी के नारनौंद हलके के बास की अनाज मंडी में नारनौंद कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
आज के सम्मेलन को सफल बताते हुए विधायक जस्सी पेटवाड़ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और लोगों में काफी जोश दिखाई दिया। हुड्डा ने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और सरकार से किए गए वादों को पूरा करने का जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाए और सरकार से जवाब मांगे।
इनेलो की नूंह में रैली को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो पहले रोहतक में रैली की थी। और अब भाजपा को हराने के लिए नूंह जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक और नूंह ऐसे जिले हैं जहां भाजपा का कोई विधायक नहीं है। कांग्रेस के गढ़ में रैली करके कांग्रेस को टारगेट कर रहे है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो को सलाह देते हुए कहा कि अगर भाजपा से लड़ाई लड़नी है तो ऐसे क्षेत्रों की ओर ध्यान देना चाहिए जहां भाजपा का राजनीतिक आधार है। उन्होंने ऐलनाबाद का जिक्र करते हुए कहा कि इनेलो को वहां ध्यान देना चाहिए।
चुनाव आयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है और अब दो चुनाव आयुक्तों की ओर से सामने आई बातों के बाद यह मुद्दा और बड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने के लिए किया जा रहा है और चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं को ही इस बारे में पता होगा कि मुख्यमंत्री बदले जाएंगे या नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हरियाणा से बाहर रहते हैं और उन्हें 'पार्ट टाइम मुख्यमंत्री' बताया। हुड्डा ने भाजपा के मंत्रियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री को हरियाणा की ओर ध्यान देने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन लगातार जारी हैं और पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।