फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   CIA-1 cracks down hard on drug smugglers in Hansi; warns them to either leave the city or shut down the drug trade.

हांसी में नशा तस्करों पर CIA-1 का सख्त प्रहार, शहर छोड़ने या नशे का कारोबार बंद करने की चेतावनी

Mon, 24 Aug 2026 06:00 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:00 PM IST
CIA-1 cracks down hard on drug smugglers in Hansi; warns them to either leave the city or shut down the drug trade.
हांसी। नशे के खिलाफ हांसी CIA-1 पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने नशा बेचने और सप्लाई करने वालों को दो टूक चेतावनी दी है कि वे या तो शहर छोड़ दें या नशे का कारोबार बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ-साथ कानून के तहत उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसी अभियान के तहत सोमवार को CIA-1 पुलिस ने हांसी की साईं कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने संभावित नशा ठिकानों और संवेदनशील स्थानों पर अचानक दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की। CIA-1 अधिकारी कपिल ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम द्वारा हांसी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस नशे से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशे का कारोबार करने वालों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस उन स्थानों पर विशेष नजर रख रही है, जहां नशे की बिक्री या सप्लाई की आशंका रहती है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस के स्पष्ट निर्देश हैं कि हांसी जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। नशे की सप्लाई, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं CIA-1 इंचार्ज प्रदीप कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर सर्च और चेकिंग अभियान चलाकर नशे के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है। हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की बिक्री या सप्लाई से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का संदेश साफ है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अब शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रतिदिन सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रोहतक: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल जारी, नए सॉफ्टवेयर और डीसीएस के विरोध में की नारेबाजी

24 Aug 2026

नए पोर्टल की खामियों के विरोध में पंचकूला में पटवारियों और कानूनगो का प्रदर्शन

24 Aug 2026

बारिश कम होने से सतलुज शांत, हुसैनीवाला सीमा से सटे गांवों में धान की फसल बचने की उम्मीद

अंबाला: लालकुर्ती में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को पांच फीट उठाकर पटका, घायल बच्ची को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल करवाया

24 Aug 2026

शिमला: तहबाजारी कार्रवाई के खिलाफ सीटीओ चौक पर धरना, बोले- पहले जगह दो फिर हटाओ

24 Aug 2026
विज्ञापन

घाटमपुर में सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

24 Aug 2026

नोएडा में जमकर बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन

24 Aug 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद: स्नातक कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि संपन्न, अभी भी 20 प्रतिशत सीटें खाली

24 Aug 2026

Video: जलाभिषेक से पहले संगठन मुख्यालय पर पुलिस का पहरा

24 Aug 2026

Video: गोमतीनगर में एलडीए के पार्क की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला

24 Aug 2026

Video: नई जेई भर्ती की मांग को लेकर डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों ने UPSSSC का घेराव किया

24 Aug 2026

Video: लखनऊ के गोमती नगर विराज खंड में लगा लंबा भीषण जाम

24 Aug 2026

उन्नाव: बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, मचा कोहराम

24 Aug 2026

अजनाला में भाजपा छोड़ कई परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

24 Aug 2026

बरसात के बाद फरीदाबाद में जलभराव, वाहन चालकों को परेशानी

24 Aug 2026

कानपुर: अचानक बदला मौसम का मिजाज, गोविंद नगर सीटीआई पर तेज बारिश के बीच गुजरते रहे लोग

24 Aug 2026

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पंजाब दाैरे पर पहुंचे

सोलन: एमएमयू अस्पताल में छठे दिन भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना, मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी

24 Aug 2026

सोलन में फिर लौटा लंपी वायरस, 40 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि; 90,500 वैक्सीन डोज मंगवाई

24 Aug 2026

कानपुर: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से राहत

24 Aug 2026

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगा तालमेल, SSB और नेपाली APF अधिकारियों की अहम मुलाकात

24 Aug 2026

चंडीगढ़ में पीयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन

रोहतक: श्रावण का अंतिम सोमवार, श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ महादेव का किया जलाभिषेक

24 Aug 2026

दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मिली उमस से राहत

24 Aug 2026

लखनऊ में हैनीमैन चौराहे के पास अचानक सड़क धंसी

24 Aug 2026

लखनऊ में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों की तालाबंदी, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

24 Aug 2026

तत्कालेश्वर मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

24 Aug 2026

पानीपत: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तड़के पांच बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें

24 Aug 2026

रायबरेली में सीएम योगी राणा बेनी माधव बक्श सिंह आडोटोरियम का किया लोकार्पण

24 Aug 2026

बहादुरगढ़: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी, ठेका कर्मियों ने दिया समर्थन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed