Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Report of a ₹20,000 robbery in Hansi causes a stir; police spend an hour and a half scouring CCTV footage.
{"_id":"6af6aa4ca9512c928b0d3c37","slug":"video-report-of-a-rs20000-robbery-in-hansi-causes-a-stir-police-spend-an-hour-and-a-half-scouring-cctv-footage-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में 20 हजार रुपये की लूट की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटा पुलिस खंगालती रही CCTV","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में 20 हजार रुपये की लूट की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटा पुलिस खंगालती रही CCTV
हांसी में उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग ने बैंक से निकलवाए गए 20 हजार रुपये बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा छीनकर फरार होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पुराना बस स्टैंड बाजार क्षेत्र सहित आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पुलिस जांच में जुटी रही, लेकिन किसी भी फुटेज में रुपये छीनने या लूट की वारदात सामने नहीं आई।
दरअसल, हांसी में कांजी वाड़े की रेहड़ी लगाने वाले बुजुर्ग कर्ण सिंह ने बताया था कि वह पीएनबी बैंक से 20 हजार रुपये निकलवाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान पुराना बस स्टैंड बाजार क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और रुपये छीनकर फरार हो गए। बुजुर्ग के अनुसार उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को उनके परिवार में भतीजी की शादी है और उसी शादी की खरीदारी के लिए वह बैंक से रुपये निकलवाकर लाए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस की जांच में कहीं भी इस तरह की वारदात दिखाई नहीं दी। इसके बाद बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि कर्ण सिंह मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। संभव है कि रुपये कहीं गिर गए हों या घर पर ही रह गए हों। परिजनों ने यह भी कहा कि वे इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज कविता ने बताया कि बुजुर्ग द्वारा रुपये छीनने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने बाजार क्षेत्र के सभी संबंधित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, लेकिन कहीं भी छीना-झपटी या लूट की घटना सामने नहीं आई। परिजनों ने लिखित में दिया है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान हैं और संभव है कि रुपये कहीं गिर गए हों या घर पर ही रह गए हों। परिजन अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।
गौरतलब है कि बुजुर्ग कर्ण सिंह के परिवार में 21 नवंबर को भतीजी की शादी होनी है। शादी की खरीदारी के लिए बैंक से निकलवाए गए 20 हजार रुपये गायब होने की बात सामने आने के बाद पुलिस को काफी देर तक जांच करनी पड़ी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में लूट की पुष्टि नहीं हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।