Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Amidst chants in honor of Chhathi Maiya, devotees observing the fast will offer *arghya* (oblations) to the rising sun today, marking the conclusion of their 36-hour waterless fast.
{"_id":"6af9cd89e076b033ee0de1b2","slug":"video-amidst-chants-in-honor-of-chhathi-maiya-devotees-observing-the-fast-will-offer-arghya-oblations-to-the-rising-sun-today-marking-the-conclusion-of-their-36-hour-waterless-fast-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठी मैया के जयकारों के बीच आज उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, 36 घंटे के निर्जल व्रत का होगा पारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी मैया के जयकारों के बीच आज उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, 36 घंटे के निर्जल व्रत का होगा पारण
हिसार। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ रविवार शाम को लोक आस्था के महापर्व छठ का तीसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। जिंदल पार्क सरोवर सहित पूजा स्थलों पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। कोई नंगे पांव सूप और दउरा लेकर घाट पहुंचा तो किसी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचकर छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। अब सोमवार सुबह करीब छह बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण करेंगे।
छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के लिए रविवार सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने स्नान कर पूजा की तैयारियां कीं और बांस के सूप व दउरा में ठेकुआ, चावल के लड्डू, केला, नारियल, गन्ना, मूली, अदरक और अन्य मौसमी फल सजाए। गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार ठेकुआ को विशेष रूप से प्रसाद के रूप में रखा गया। शाम को व्रती परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंचे। कई श्रद्धालु नंगे पांव पूजा सामग्री लेकर पहुंचे तो कुछ श्रद्धालु दंडवत करते हुए घाट तक आए। सरोवर के जल में खड़ी महिलाओं ने हाथ जोड़कर सूर्य देव की उपासना की और जल व दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
पूरी रात घरों में गूंजेंगे छठी मैया के गीत
छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के बाद अब चौथे और अंतिम दिन की तैयारियां होंगी। व्रती पूरी रात छठी मैया की आराधना और सुबह के अर्घ्य की तैयारी में जुटे रहेंगे। घरों में पूजा की सामग्री व्यवस्थित की जाएगी। सूप और दउरा में प्रसाद सजाकर रखा जाएगा। छठ पूजा में ठेकुआ, फल, नारियल और गन्ने का विशेष महत्व है। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी व्रतियों की सेवा और पूजा की तैयारियों में सहयोग करेंगे। छठ के पारंपरिक गीतों के माध्यम से सूर्य देव और छठी मैया की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरी होगी पूजा
सोमवार सुबह चौथे दिन व्रती सूर्योदय से पहले ही घाटों पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद सरोवर और घाटों के जल में खड़े होकर उदीयमान सूर्य की प्रतीक्षा करेंगे। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही व्रती 3 बार जल और 4 बार दूध से अर्घ्य अर्पित करेंगे। सूप में रखे ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद के साथ सूर्य देव तथा छठी मैया की विधिवत पूजा की जाएगी। व्रती संतान की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली और घर में सुख-शांति की कामना करेंगे। इसके बाद छठी मैया को प्रणाम कर परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद लिया जाएगा और प्रसाद वितरण के साथ 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।