Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
40-year-old woman dies under suspicious circumstances in Hansi; body found in room; police investigating.
{"_id":"6aa82aed5bf68d8d9208cb7a","slug":"video-40-year-old-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-hansi-body-found-in-room-police-investigating-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
हांसी के न्यू सुभाष कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय रचना के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिली। कमरे से बदबू आने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि मृतका की मां ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला।
आपको बता दे कि मौके से एक नाबालिग लड़की अंजली भी बेहोशी की हालत में मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात सामने आई है। वहीं मृतका का बेटा भी गायब बताया जा रहा है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
मृतिका रचना की मां शिला ने बताया कि रचना के दो लड़कियां और एक लड़का हैं। वह अपने पति सोनू से अलग रहती थी। वहीं चांदी नामक व्यक्ति के महिला के साथ रहने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इन तमाम पहलुओं की पुलिस जांच की जा रही है। चांदी शादी की करने के लिए मेरी बेटी पर दबाव बना रहा था।
डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। महिला के सिर पर चोट भी लगी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।