{"_id":"6aa99bd9f5cd84dd540fd426","slug":"sit-in-protest-for-the-restoration-of-the-doordarshan-kendra-continues-for-1350-days-hisar-news-c-21-hsr1020-952218-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दूरदर्शन केंद्र बहाली के लिए 1350 दिन से धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दूरदर्शन केंद्र बहाली के लिए 1350 दिन से धरना
Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दूरदर्शन केंद्र हिसार की बहाली की मांग को लेकर चल रहे धरने को मंगलवार को 1350 दिन पूरे हो गए हैं। धरनारत इंद्र सिंह मलिक, बलबीर लाठर, कर्मबीर ढांडा व अन्य ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से केंद्र सरकार पर दबाव डालकर केंद्र को बहाल कराने की अपील की। राजेंद्र सैनी ने कहा कि दूरदर्शन केंद्र हरियाणा की शान है और यहां बुनियादी ढांचा पहले से उपलब्ध है, इसलिए बहाली पर अतिरिक्त खर्च नहीं होगा। केंद्र से किसानों को खेती संबंधी जानकारी और छात्रों को प्रशिक्षण मिलता था। इसके बंद होने से हरियाणवी संस्कृति के प्रसार पर भी असर पड़ा है। ब्यूरो