Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Union Minister Manohar Lal's media in-charge Sudesh Kataria reached Tohana in Fatehabad, said- Corrupt people get protection in the Congress government
{"_id":"6857b7404a42ee068305842f","slug":"video-union-minister-manohar-lals-media-in-charge-sudesh-kataria-reached-tohana-in-fatehabad-said-corrupt-people-get-protection-in-the-congress-government-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया प्रभारी सुदेश कटारिया, बोले-कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिलता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया प्रभारी सुदेश कटारिया, बोले-कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिलता है
वार्ड दस में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया प्रभारी सुदेश कटारिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
पत्रकारों से बातचीत में कटारिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से पूरे प्रदेश में संविधान सम्मान समारोह किया जा रहा है जिसके तहत टोहाना में आए है। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को 1952 में चुनाव हराने का काम किया वही उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया जबकि भाजपा की सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न, उनके नाम पर म्यूजियम बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें उनकी यादों को संजोया जा रहा है जिसे देखने के लिए लाखों लोग जा रहे है। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता संविधान की कॉपी को हाथ में लेकर खिल्ली उड़ाकर अपमान कर रहे है जबकि संविधान कोई कागज का टुकड़ा नहीं देश की आस्था है जिस पर हमारा देश चल रहा है। कटारिया से जब मीडिया ने पूछा कि केंद्रीय मनोहर लाल जब सीएम थे तो टोहाना में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा करके गए थे लेकिन आज तक नींव पत्थर भी नहीं रखा गया है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री ही बता सकते है, उन्हें उसके बारे जानकारी नहीं है। वही जिले में पिछले तीन दिन दो भ्रष्ट अधिकारियों के पकड़े जाने पर कहा कि सरकार की अच्छी पहल है जिसमें भ्रष्ट लोगों को पकड़ा जा रहा है, पहले की सरकारों में ऐसे लोगो को संरक्षण दिया जाता था। एक बात वे दावे के साथ कह सकते है कि आगे भी भ्रष्ट लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।