Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Two men and a woman arrested with cocaine in Fatehabad; the accused were waiting for a customer.
{"_id":"6aa5059b88c449e91606ccf7","slug":"video-two-men-and-a-woman-arrested-with-cocaine-in-fatehabad-the-accused-were-waiting-for-a-customer-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कोकीन के साथ दो युवक और महिला गिरफ्तार, ग्राहक का इंतजार कर रहे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कोकीन के साथ दो युवक और महिला गिरफ्तार, ग्राहक का इंतजार कर रहे थे आरोपी
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टोहाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों और एक महिला को 114.19 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कोकीन की कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार निवासी गांव खानक, जिला भिवानी, हाल मॉडल टाउन हिसार, रविंद्र शर्मा निवासी गांव नलवा, जिला हिसार और नीशा उर्फ नैना निवासी मोती नगर, नई दिल्ली, हाल हिसार के रूप में हुई है।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 11 सितंबर को सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि तीनों आरोपी कार में कोकीन लेकर भूना रोड फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार भगाने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने कार को रोककर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान 114.19 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कोकीन के स्रोत, सप्लायर और पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।