Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Traffic police in Fatehabad take strict action against no-parking violations; vehicles parked outside the court gate were removed, and drivers were issued warnings.
{"_id":"6ac389a0829432f27c0257db","slug":"video-traffic-police-in-fatehabad-take-strict-action-against-no-parking-violations-vehicles-parked-outside-the-court-gate-were-removed-and-drivers-were-issued-warnings-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नो-पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, कोर्ट गेट के बाहर खड़े वाहन हटवाए; चालकों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नो-पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, कोर्ट गेट के बाहर खड़े वाहन हटवाए; चालकों को दी हिदायत
फतेहाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कोर्ट गेट के बाहर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यहां कारों और अन्य वाहनों के सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया।
ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी जयसिंह ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वे नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से दूसरे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है और यातायात प्रभावित होता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और नो-पार्किंग जोन में लगातार निगरानी की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन खड़ा करने या आवागमन में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।