Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Protest against online transfers in Fatehabad; nursing officers staged a two-hour sit-in; the protest will continue today and tomorrow.
{"_id":"6ac3890b1398c6ac530ffe31","slug":"video-protest-against-online-transfers-in-fatehabad-nursing-officers-staged-a-two-hour-sit-in-the-protest-will-continue-today-and-tomorrow-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में ऑनलाइन ट्रांसफर का विरोध, दो घंटे धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर; आज और कल भी जारी रहेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में ऑनलाइन ट्रांसफर का विरोध, दो घंटे धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर; आज और कल भी जारी रहेगा प्रदर्शन
फतेहाबाद। ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग ऑफिसरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पांच साल या इससे अधिक समय से एक ही अस्पताल में तैनात 40 से अधिक नर्सिंग ऑफिसरों के संभावित तबादलों के विरोध में सोमवार को नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों ने दो घंटे सांकेतिक धरना दिया। एसोसिएशन के आह्वान पर यह विरोध मंगलवार और बुधवार को भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा।
नर्सिंग ऑफिसरों का कहना है कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने से पहले उनकी व्यावहारिक दिक्कतों और मांगों पर विचार किया जाना चाहिए। इस संबंध में नर्सिंग एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर विनोद रानी, आशा वर्मा, सुमित्रा, संदीप कुमार, पूनम रानी और आशा आहुजा ने कहा कि लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के तबादले से कई तरह की परेशानियां सामने आएंगी। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले कर्मचारियों की मांगों पर उचित निर्णय लेने की मांग की। इससे पहले नर्सिंग ऑफिसरों ने नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत फिलहाल सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।