फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The *Sangat* raises a spirited call for the release of imprisoned Sikh prisoners; a massive protest march held in Ratia.

बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर संगत ने भरी हुंकार, रतिया में निकाला विशाल रोष मार्च

Mon, 05 Oct 2026 04:56 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 05 Oct 2026 04:56 PM IST
The *Sangat* raises a spirited call for the release of imprisoned Sikh prisoners; a massive protest march held in Ratia.
रतिया। जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को रतिया में सिख संगत की ओर से विशाल शांतिपूर्ण रोष मार्च निकाला गया। शहर के गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार से शुरू हुआ मार्च तहसील परिसर तक पहुंचा। इसमें रतिया शहर के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सिख संगत, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, धार्मिक संस्थाओं और जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। रोष मार्च में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, सदस्य काका सिंह लधुवास, इकबाल सिंह खोखर, कर्मजीत सिंह बिगड़ और गुरमेल सिंह सहनाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। संगत ने वाहेगुरु का जाप करते हुए ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारे लगाए और बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज बुलंद की। मार्च के बाद जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा सहित सिख प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रतिया के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबे समय से जेलों में बंद सिखों के मामलों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कानून के अनुसार रिहाई, सजा में छूट या उचित राहत देने की मांग की गई। सजा पूरी कर चुके बंदियों की रिहाई की मांग सभा को संबोधित करते हुए जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि सरकार को सिखों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बंदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, उनकी रिहाई के मामले पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 13 सिख ऐसे हैं, जो सजा पूरी करने के बाद भी लंबे समय से जेलों में बंद हैं। सरकार को मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए इन मामलों में तत्काल उचित कदम उठाने चाहिए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा ट्रस्ट के सचिव गुरचरन सिंह ने कहा कि कई बंदी सिंह निर्धारित सजा पूरी कर चुके हैं, इसके बावजूद उनकी रिहाई नहीं हुई है। इसी कारण सिख संगत में रोष है और शांतिपूर्ण रोष मार्च के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई गई है। मार्च को बार एसोसिएशन रतिया ने भी प्रधान महेश तनेजा के नेतृत्व में समर्थन दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रधान जरनैल सिंह, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा ट्रस्ट के प्रधान फतेह सिंह भुल्लर, गुरु रामदास सेवा समिति के प्रधान जगसीर सिंह, हरियाणा ग्रंथी सभा के प्रधान हाकम सिंह, बाबा कश्मीरा सिंह, बाबा हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह लांबा, निर्मल सिंह बाड़ा, रूप सिंह, भोला सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, चरणजीत सिंह, मनजोत सिंह, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर दलजीत सिंह सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली: चक महमूद में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, संवाद कार्यक्रम में बताईं समस्याएं

05 Oct 2026

कंटेंट के लिए किताबें पढ़ रहे जेन-जी क्रिएटर्स

05 Oct 2026

कम विधायक होने के बाद भी राज्यसभा चुनाव में अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी

05 Oct 2026

यूपी में जानलेवा बने चाइनीज मांझे पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

05 Oct 2026

यूपी में एक बार फिर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

05 Oct 2026
विज्ञापन

यूपी में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 4980 में बिक रहा है 74 रुपये वाला इंजेक्शन

05 Oct 2026

बाराबंकी में चाय पीने उतरे थे युवक, कार बन गई आग का गोला; धू-धू कर जली

05 Oct 2026
विज्ञापन

घाटमपुर: अवैध मौरंग धुलाई सेंटर पर तहसील प्रशासन का छापा, बंद कराया गया

05 Oct 2026

बिना अनुमति सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पेट्रोल डालकर पुतला फूंकने के प्रयास का भी आरोप, 237 पर प्राथमिकी

05 Oct 2026

रीवा: संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर घसीटने का आरोप; जांच का इंतजार

05 Oct 2026

एमपी: पहले घर-नौकरी का लालच, फिर धर्म बदलने का दबाव; सतना में महिला समेत तीन पर केस, हिरासत में आरोपी

05 Oct 2026

नूंह: नए मकान का बरामदा भरभराकर गिरा, एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दबे

05 Oct 2026

नूंह: भाजपा नेता को लॉरेंस-गोदारा गैंग के नाम पर धमकी, पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाले दो गिरफ्तार

05 Oct 2026

बहराइच के युवक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचा घर को बिलख उठे घरवाले

05 Oct 2026

गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर फिरोजपुर में हुआ विशेष ड्रोन शो

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

05 Oct 2026

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, परिवार के चार लोग घायल

05 Oct 2026

रायबरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, मैदान में गिरकर बेहोश

05 Oct 2026

कुल्लू में रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी ‘एक शाम पंछी के नाम’, केआर पंछी को मिला ‘सूत्रधार कला रत्न सम्मान’

05 Oct 2026

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन

मंडी: नौ मील में अब डबल पिलर पर बनेगा वाया डक्ट ब्रिज, NHAI ने सिंगल पिलर डिजाइन पर जताई आपत्ति

05 Oct 2026

अमृतसर में जीआरपीएफ जवान पर फायरिंग

05 Oct 2026

कांगड़ा: वीकेंड पर बिना मैच के भी दर्शकों से गुलजार हुआ धर्मशाला स्टेडियम, पर्यटकों की भीड़ से ठेले वालों की चांदी

05 Oct 2026

परौर में सालाना सत्संग संपन्न, डेढ़ लाख संगत ने सुने हुजूर जसदीप सिंह गिल के प्रवचन; पठानकोट-मंडी हाईवे पर लगा जाम

05 Oct 2026

लखनऊ में बढ़ता जा रहा गोमती का जलस्तर, फैजुल्लागंज क्षेत्र में कॉलोनी में बढ़ा पानी

05 Oct 2026

गुरुहरसहाए में रिटायर्ड सूबेदार का गांव पहुंचने पर ढोल-ढमाकों के साथ हुआ स्वागत

एक दिन में तीन एनएमजी रैक लोड कर फिरोजपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू

बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed