Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Two people, including a woman, arrested with 281 grams of heroin; the consignment was intended for supply in Hisar. The Anti-Narcotics Cell conducted the operation at Akanwali Bypass, and the seized narcotics are valued at approximately ₹56 lakh.
{"_id":"6ac3892a6e805af32d05aff3","slug":"video-two-people-including-a-woman-arrested-with-281-grams-of-heroin-the-consignment-was-intended-for-supply-in-hisar-the-anti-narcotics-cell-conducted-the-operation-at-akanwali-bypass-and-the-seized-narcotics-are-valued-at-approximately-rs56-lakh-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद 281 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, हिसार में होनी थी सप्लाई अकांवाली बाईपास पर एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, बरामद नशे की कीमत करीब 56 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद 281 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, हिसार में होनी थी सप्लाई अकांवाली बाईपास पर एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, बरामद नशे की कीमत करीब 56 लाख रुपये
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद ने अकांवाली बाईपास पुल के नीचे दबिश देकर महिला समेत दो आरोपियों को 281 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख रुपये है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नशीले पदार्थ की खेप हिसार जिले के पीरावाली क्षेत्र में पहुंचाई जानी थी।
डीएसपी जय सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर अकांवाली बाईपास पुल के नीचे कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान हर्षदीप उर्फ बग्गा निवासी पीरांवाली, हिसार और शरणजीत कौर उर्फ काजल निवासी गुरु के कोठे, थाना रामपुरा फूल, बठिंडा के कब्जे से कुल 281 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
-
महिला आरोपी की भूमिका की भी जांच
इस मामले में महिला आरोपी की गिरफ्तारी ने भी पुलिस जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शरणजीत कौर की कथित भूमिका क्या थी और वह हेरोइन की इस खेप से किस तरह जुड़ी थी। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस सप्लायर, खरीदार और अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।