फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran actor Sharat saxena talks about his career struggle movies and Film Industry

शरत सक्सेना: अपनी शक्ल देखकर क्यों गालियां देते थे अभिनेता? खोला इंडस्ट्री और सुपरस्टार्स से जुड़ा राज

Mon, 05 Oct 2026 03:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

Sharat Saxena: शरत सक्सेना का कहना है कि फिल्मी पार्टियों में उन्हें इनवाइट नहीं किया जाता है। वहां, सिर्फ स्टार्स ही स्टार्स को बुलाते हैं। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए इंडस्ट्री में कम अवसरों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Veteran actor Sharat saxena talks about his career struggle movies and Film Industry
शरत सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता शरत सक्सेना ने 'मिस्टर इंडिया' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है। हाल ही में वे अपने करियर और इंडस्ट्री के बारे में बात करते दिखे। अभिनेता का कहना है कि अब उनके लिए रोल नहीं है, इसलिए उन्होंने फिल्मी दुनिया से खुद को लगभग अलग कर लिया है।

विज्ञापन

अवॉर्ड नहीं मिलने पर छलका दर्द
शरत सक्सेना ने अपने हालिया इंटरव्यू में इंडस्ट्री और अपने करियर से जुड़ी चौंकाने वाली बातें रखी हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज (Bollywood Celebrities) इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कई बातों को लेकर शरत सक्सेना का दर्द छलक आया है।
उन्होंने कहा, 'मुझे आज तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला। फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलता है उस आदमी को, जिसकी थोड़ी पहचान बन जाती है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Veteran actor Sharat saxena talks about his career struggle movies and Film Industry
शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम @sharat_saxena

इंडस्ट्री का कौन-सा राज खोला?
इसके अलावा शरत सक्सेना ने बॉलीवुड पार्टियों में शिरकत न करने पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे पार्टी में कोई इनवाइट नहीं करता। पार्टीज होती हैं फिल्म स्टार्स के लिए। ये फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा भाग है, जिसके बारे में दुनिया जानती नहीं है'।
शरत सक्सेना ने आगे कहा, 'मैं लगभग इंडस्ट्री से बाहर हो चुका हूं, क्योंकि वहां बुजुर्गों के लिए रोल नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री युवाओं की इंडस्ट्री है। बुजुर्ग लोगों के लिए रोल लिखे ही नहीं जाते। मैं एक्सरसाइज करता हूं और कोशिश करता हूं कि लोग मुझे फिल्मों में लेते रहें'।
शरत ने आगे कहा कि 'जब तक पहचान नहीं बनती है, तब तक इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता। मिलेगा भी क्यों? उसने क्या कर लिया है, जिसके लिए उसे काम मिल जाए'? 

विज्ञापन

खुद को क्यों देते थे गालियां?
शरत आगे कहते हैं, 'स्टार्स एक अलग लेवल पर होते हैं। स्टार्स सिर्फ स्टार्स से बातें करते हैं। हम लोग सिर्फ फिल्मों में मिलते हैं शूटिंग के दौरान। जैसे ही शूटिंग पूरी होती है, हम लोग चले आते हैं। मुझे अपनी शक्ल अच्छी नहीं लगती थी। सुबह जब तैयार होते थे शक्ल देखकर गालियां देते थे। अभी जा रहे हैं पिटने। हीरो साहब आएंगे, हमारी पिटाई करेंगे। खुद को हीरो घोषित करके पिक्चर में आगे बढ़ेंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed