फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana: Internal infighting surfaces at Congress conference; former MLA Nishan Singh denied a chance to speak.

टोहाना: कांग्रेस सम्मेलन में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह, पूर्व विधायक निशान सिंह को नहीं मिला बोलने का मौका

Mon, 21 Sep 2026 09:39 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:39 PM IST
Tohana: Internal infighting surfaces at Congress conference; former MLA Nishan Singh denied a chance to speak.
टोहाना। किसान विश्राम गृह में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सोमवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस परिवार तभी मजबूत होगा जब सभी एक साथ मिलकर चलेंगे। इस दौरान जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहते जेजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह को जब बोलने का मौका नही दिया तो खुद खडे होकर बोले हमे इग्नोर किया जाता है लेकिन कांग्रेस को एकजुट करना होगा। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, टोहाना विधायक परमवीर सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक निशान सिंह और सीनियर नेता कृष्णा पूनिया मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक निशान सिंह ने कहा, "मुझे तो शायद इस मंच पर बोलने का वक्त नहीं मिलना था। मैंने परमवीर जी से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे भी नहीं पता क्या प्रोग्राम है।" उन्होंने मंच पर पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जब ये नेता हमारे बीच आते हैं तो हमें खुशी होती है। ये एक ही संदेश देने आते हैं कि अपने परिवार यानी कांग्रेस को मजबूत करो। निशान सिंह ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार हमें इग्नोर किया जा रहा है। "अगर घर के बाहर कुत्तों को भी इग्नोर करोगे तो वो भी दूर जाकर बैठ जाता है। घर मजबूत तभी होता है जब मिलकर चलें।" उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा में कांग्रेस का वोट बढ़ा है। टिकट एक को मिलना था, नहीं मिला, लेकिन अब सबको परमवीर सिंह के साथ चलकर उन्हें विधायक बनाना है। उन्होंने प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की भी अपील की। विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि टोहाना कांग्रेस का परिवार है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 महीने तक किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे और अनेक किसानों की जान गई। उन्होंने शहीद किसानों पर दर्ज केस वापस लेने, सफाई कर्मचारियों, होमगार्ड और गेस्ट टीचरों को पक्का करने और टोहाना को जिला बनाने की मांग उठाई। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने सोच-समझकर संजय दत्त को हरियाणा का प्रभारी बनाया है और राव नरेंद्र सिंह सबको साथ लेकर चल रहे हैं। वर्कर ही पार्टी की असली ताकत हैं। शैलजा ने कहा कि हमने तो अपनी सभी सीटे जितवाने का काम किया, जहां कमी रही सबको पता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सीएचसी मानांवाला का किया निरीक्षण

शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- 2027 में पश्चिम की 71 में 71 सीटों पर बनाएंगे सरकार

21 Sep 2026

पीलीभीत: ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाएं अटकीं, प्रशासकों ने डीएम से लगाई गुहार

21 Sep 2026

वीडियो: विधायक विनय कुमार ने किया बीडीओ कार्यालय ददाहू का उद्घाटन

21 Sep 2026

हमीरपुर: पहचान विशेष विद्यालय में व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

वाराणसी के घाटों पर बाढ़ के बाद सिल्ट हटाने का कार्य तेज

21 Sep 2026

धर्मशाला: युकां के कार्यक्रम में ऑडिटोरियम के मुख्य गेट पर जड़ दिया ताला, आनन फानन में खोला

21 Sep 2026
विज्ञापन

जालंधर में दुष्कर्म केस को लेकर गरमाया विवाद, सिख संगठन ने एसजीपीसी अध्यक्ष धामी से पूछे सवाल

21 Sep 2026

सिरमौर में अल्जाइमर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, शुरुआती पहचान से बेहतर देखभाल पर जोर

21 Sep 2026

चंबा में एसबीआई सेवानिवृत्त पेंशनरों की बैठक, सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

21 Sep 2026

हमीरपुर: आईटीआई रैल में निजी कंपनी के साक्षात्कार, 22 अभ्यर्थियों में 15 का चयन

चंबा में 108 एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल, भाजपा नेता जय सिंह ने बोबी की मौत के मामले में जांच की मांग की

21 Sep 2026

फिरोजपुर: जीरा में दुकान पर गोलियां चलाने वाले चार आरोपी काबू

फताहपुर में 18-19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

एडीसी अभिषेक गर्ग बोले- गंभीर कुपोषित 80 बच्चों के लिए होगी अतिरिक्त पोषण व्यवस्था

यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग, अंबेडकरनगर के जलालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

21 Sep 2026

VIDEO: अमेठी: 15 साल से चल रही चकबंदी, किसानों ने दिया धरना

21 Sep 2026

VIDEO: बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को बाबा साहब का नाम हजम नहीं

21 Sep 2026

बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

21 Sep 2026

पश्चिमी यूपी में BJP का संगठन महामंथन, नितिन नवीन मेरठ-सहारनपुर में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

21 Sep 2026

वीडियो: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

21 Sep 2026

सुल्तानपुर में लोको पायलटों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना, नई व्यवस्थाओं का किया विरोध

21 Sep 2026

नाहन: कैंडल बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, शरली में चल रहा प्रशिक्षण शिविर

21 Sep 2026

जौनपुर में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन

21 Sep 2026

चंपावत: माउंट कार्मल ने जीता अंडर-14 फुटबाल टूर्नामेंट, टाई ब्रेकर में मल्लिकार्जुन को 5-4 से हराया

21 Sep 2026

गोंडा में युवक की मौत पर हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

21 Sep 2026

अमेठी में बच्चों का पुष्टाहार अटका, निराश्रित गोवंश परेशानी का सबब; जनकल्याण समिति ने डीडीओ को सौंपा ज्ञापन

21 Sep 2026

श्रीलंका से श्रावस्ती पहुंचे 133 अनुयायी, बोले- हर अवस्था परिवर्तनशील, दुख के बाद आता है सुख

21 Sep 2026

शाहजहांपुर: यूपीआई भुगतान पर एमडीआर के विरोध में व्यापारियों ने तोड़े क्यूआर कोड साउंड बॉक्स

21 Sep 2026

ऊना: धमांदरी में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, कबड्डी मैट के लिए 2 लाख की घोषणा

21 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed