{"_id":"6af96e96376a9c876b0af8cd","slug":"video-three-day-farmers-fair-begins-in-tohana-of-fatehabad-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में तीन दिवसीय किसान मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुना रोड स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स पुन्नी फैक्ट्री में तीन दिवसीय किसान मेला शुरू हो गया। पहले दिन कंपनी ने दो नई हैवी ड्यूटी मशीनों का लोकार्पण किया। एमडी दीप सिंह पुन्नी ने बताया कि नई मशीनों की क्षमता बढ़ाई गई है, ताकि किसान कम समय में ज्यादा काम कर सकें।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2016 में भूसा बनाने वाली मशीन ग्रेन क्रूजर बनाई थी। उसी श्रृंखला में पहले चार मॉडल थे। अब दो नए मॉडल जुड़ गए हैं। नई मशीनों को मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है, ताकि खेतों में लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
मेला तीन दिन चलेगा। रविवार को पहला दिन है। सोमवार और मंगलवार को मेला जारी रहेगा। इसमें हरियाणा के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से किसान पहुंच रहे हैं। किसान नई मशीनों को करीब से देख रहे हैं और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ले रहे हैं। फैक्ट्री परिसर में मशीनों का प्रदर्शन किया गया है और किसान उत्साह के साथ मशीनों को देख रहे हैं।
कंपनी की ओर से प्री-डिलीवरी पर छूट भी दी जा रही है। जो किसान पहले डिलीवरी लेंगे, उन्हें डिस्काउंट मिलेगा। दीप सिंह पुन्नी ने अपील की कि किसान समय से मशीन बुक करवाएं, ताकि समय पर डिलीवरी मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान नई मशीनों की जानकारी लेते रहें और खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ें। मेले में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और तकनीक की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।