{"_id":"683abe8b0db027539906a200","slug":"video-theft-incident-that-happened-three-days-ago-in-fatehabad-solved-two-accused-arrested-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात सुलझाई, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात सुलझाई, दो आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंटी उर्फ सुखा निवासी वार्ड नंबर 3, अशोक नगर, हाल निवासी बरसीन हिमांशु उर्फ चंपू निवासी अशोक नगर, हाल निवासी राजपूत जीरा लेमन वाली गली, डीएसपी रोड के तौर पर हुई है। थाना शहर प्रभारी ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि 26/27 मई 2025 की रात रामपुरा मोहल्ला, डीएसपी रोड फतेहाबाद निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर एक आटा ड्रम से 45,000 की नकदी, अलमारी से 65,000 की नकदी एवं लगभग सवा तोला सोना चोरी कर लिया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार मामलाे का खुलासा किया गया है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने फतेहाबाद क्षेत्र में और 5 अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि उनसे चोरी की गई नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।